बैंगलोर

भाजपा की हर चाल से वाकिफ हूं: कुमारस्वामी

नहीं चलेगा भाजपा का ‘ऑपरेशन कमल’

बैंगलोरJan 15, 2019 / 08:57 pm

Rajendra Vyas

भाजपा की हर चाल से वाकिफ हूं: कुमारसवामी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा के आपरेशन कमल से वे अच्छी तरह से वाकिफ हैं पर कांग्रेस या जद-एस का कोई विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में नहीं जाएगा। मैसूरु में सोमवार को पुलिस सब इंस्पेक्टरों के 41 वें पासिंग आउट परेड में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा ऑपरेशन कमल चला रही है। ऑपरेशन कमल के झांसे में आकर कौन-कौन विधायक मुंबई गए हैं और कौन-कौन दिल्ली गए हैं और किन-किन नेताओं से मिले हैं इसकी जानकारी उनके पास है। इन विधायकों को क्या-क्या प्रलोभन दिए जा रहे हैं उसकी खबर भी उनके पास है। इससे निपटने की रणनीति बना रहे हैं। कोई हाथ बांधकर नहीं बैठा है। गठबंधन के घटक दलों के किन-किन विधायकों के साथ भाजपा के नेता संपर्क में हैं और उनके साथ क्या -क्या बातचीत हुई है इसकी भी पूरी जानकारी है। तमाम राजनीतिक घटनाक्रम पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि जो विधायक मुंबई और दिल्ली में हैं वे उनके मित्र हैं। भाजपा के विधायकों के दिल्ली में डेरा डालने के सवाल पर कुमारस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए वे दिल्ली गए हैं। दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठकों व बेंगलूरु में कांग्रेस के मंत्रियों की बैठक की तरफ ध्यान दिलाने पर कुमारस्वामी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की बैठकें होती रहती हैं और इसमें विशेष कुछ नहीं है। उन्होंने ेकहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले सरकार गिराने में सफलता नहीं मिलेगी। राज्य में 17 जनवरी के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की कुछ खबरें भी चल रही हैं जो बिल्कुल निराधार है। गठबंधन सरकार पांच साल तक सत्ता में रहेगी।

Hindi News / Bangalore / भाजपा की हर चाल से वाकिफ हूं: कुमारस्वामी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.