script” मैँ नहीं हूं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में ” | I am not in the race to become Congress president | Patrika News

” मैँ नहीं हूं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में ”

locationबैंगलोरPublished: Jun 11, 2019 04:54:57 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

कहा कि उनके कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की बात केवल अफवाह मात्र हैं।

congress

मैँ नहीं हूं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में

बेंगलूरु. कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में खुद के शामिल होने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफा देने के फैसले पर अडिग रहने के कारण देश भर में इस पद के लिए नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं।
वरिष्ठ नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने से साफ इनकार किया है।

खरगे ने सोमवार को कलबुर्गी में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनके कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने की बात केवल अफवाह मात्र हैं।
यह बिल्कुल गलत है क्योंकि राहुल गांधी ही पार्टी के सर्वोच्च पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी पर एआइसीसी के अध्यक्ष पद पर निरंतर बने रहने का दबाव डाला है और उनको विश्वास है कि राहुल इस अनुरोध से सहमत हो जाएंगे।
हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में कलबुर्गी से चुनाव हार गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खरगे ने कहा कि उन्होंने अपने 55 सालों के राजनीतिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और राजनीति में हार-जीत आम बात है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में राज्य में 28 में से केवल एक सीट पर कांग्रेस की जीत मिलने के कारण हमें अपना दिल छोटा करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस देश भर में एक बार फिर से उभरेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो