scriptपार्टी के लिए कार्य करना ही सर्वोपरि : रवि | I will obay partie's directions says ravi | Patrika News

पार्टी के लिए कार्य करना ही सर्वोपरि : रवि

locationबैंगलोरPublished: Sep 30, 2020 09:50:38 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

मंत्री पद से इस्तीफा देने को तैयार

पार्टी के लिए कार्य करना ही सर्वोपरि : रवि

पार्टी के लिए कार्य करना ही सर्वोपरि : रवि

बेंगलूरु. भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने महासचिव बनाए जाने के बारे में कहा है कि वर्ष 1988 में एक बूथस्तरीय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से जुडऩे के पश्चात मैने पार्टी के हर आदेश का पालन किया है। मेरे लिए पार्टी का आदेश सर्वोपरि है।
बुधवार को पार्टी के कार्यालय जगन्नाथ भवन का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको सरकार के बदले पार्टी संगठन के लिए कार्य करने का आदेश दिया है। मेरे लिए पार्टी के संगठन का कार्य सत्ता से अधिक मायने रखता है। लिहाजा मैं मंत्री पद से त्यागपत्र देने के लिए तैयार हूं।
सहमति से होगा प्रत्याशी का चयन

सिरा तथा राजराजेश्वरीनगर विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तुमकूरु जिले के सिरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने अभी तक जीत हासिल नहीं की है। पार्टी चाहती है की यहां पर कमल खिले। इन दोनों क्षेत्रों के लिए आमसहमति से प्रत्याशियों का चयन किया जा रहा है। पार्टी इन दोनों क्षेत्रों में जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

हाल में मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस के नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के परिजनों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से पहले कांग्रेस के नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना होगा। इस आरोप का सदन में कानून तथा संसदीय मामलों के मंत्री जेसी माधुस्वामी ने सटीक जबाव दिया है। कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।
कांग्रेस के पास कोई तर्क नहीं

कर्नाटक भूमि सुधार कानून में संशोधनों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इन संशोधनों का विरोध करने के लिए कांग्रेस के पास कोई तर्क नहीं है। इसलिए पार्टी के नेता इस संशोधन को लेकर किसानों को गलत जानकारी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा समेत पार्टी के विभिन्न नेताओं ने किसानों के साथ संवाद कर स्थिति स्पष्ट की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो