scriptकोई भी विधायक पार्टी छोडक़र जाना चाहे तो जा सकता है: शिवकुमार | If any MLA wants to leave the party, he can go: Shivkumar | Patrika News

कोई भी विधायक पार्टी छोडक़र जाना चाहे तो जा सकता है: शिवकुमार

locationबैंगलोरPublished: Aug 01, 2020 03:21:31 pm

कहा, भविष्य में कई संकटों का सामना करेगी भाजपा

kpcc_02.png
मेंगलूरु. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी विधायक पार्टी छोड़ कर जा सकता है। उनका उद्देश्य केडर बेस के आधार पर पार्टी को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि कितने विधायक भाजपा के संपर्क में है, इसका विवरण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील को देना होगा। केवल झूठ बोलने से कुछ नहीं होगा। वे भी झूठ बोल सकते है कि भाजपा के दो दर्जन विधायक उनके सपंर्क में है। वे कटील की तरह मुफ्तप्रचार नहीं चाहते।
किसी भी विधायक को बांध कर नहीं रखा

शिवुकमार ने कहा कि उन्होंने किसी भी विधायक को बांध कर नहीं रखा है। कोई भी विधायक पार्टी छोड़ कर जाना चाहे तो जा सकता है। भाजपा देश भर में क्या कर रही है। सभी नागरिक इस पर नजर रखे हुए है। भविष्य में भाजपा को कई संकटों का सामना करना पड़ सकता है।
वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने का सवाल नहीं

उन्होंंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने का सवाल ही नहीं है। वे सभी नेता और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर पार्टी को शक्तिशाली करेंगे। वे प्रदेश के सभी जिले और तहसीलों का दौरा कर रहे हंै। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पीछे से सरकार बनाने के बजाए सीधे चुनाव का सामना करना पसंद करेगी।
इसलिए पार्टी राज्य की भाजपा सरकार को गिराने का प्रयास नहीं करेगी। लेकिन, भाजपा में कलह शुरू हो गई है। मंत्री पद और विभिन्न निगमों व बोर्ड के चेयरमैन पदों को लेकर मतभेद शुरू हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो