scriptबेंगलूरु मेंं हैं तो रात दस बजे तक घर पहुंच जाएं | If in Bangalore, then reach home by ten pm | Patrika News

बेंगलूरु मेंं हैं तो रात दस बजे तक घर पहुंच जाएं

locationबैंगलोरPublished: Apr 10, 2021 07:29:11 pm

आज रात से लगेगा नाइट कर्फ्यू

police_chek_point.jpg
बेंगलूरु. बेंगलूरु में शनिवार रात दस बजे से सुबह पांच बजे के बीच आज रात से लगेगा नाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा कि 10 से 20 अप्रेल के बीच रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच धारा 144 के तहत लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
पत्रकारों से बात करते हुए पंत ने कहा कि केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन वाले वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। रात की पाली में काम करने वाले लोगों को रात 10 बजे से पहले अपने कार्यस्थल पर पहुंचना चाहिए और सुबह 5 बजे के बाद ही निकलना चाहिए। रात 10 बजे के बाद आने वाले लोगों को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि पब, रेस्तरां, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी रात 10 बजे से पहले बंद हो जाने चाहिए और उनके कर्मचारियों को रात 10 बजे से पहले घर लौट जाना चाहिए।

यात्रियों को दिखाना होगा टिकट
कार्यालय और कारखानों में रात पाली में काम हो सकता है। हालांकि अन्य स्थानों से बेंगलूरु आने वाले लोग या फ्लाइट, ट्रेन या बस से बेंगलूरु से जानेवाले लोग रात 10 बजे के बाद घर से यात्रा कर सकते हैं लेकिन उन्हें पुलिस को आवश्यक यात्रा दस्तावेज दिखाने होंगे।
यहां लगेगा नाइट कर्फ्यू
जिन शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है उनमें बेंगलूरु, मेंंगलूरु, मैसूरु, कलबुर्गी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी और मणिपाल शामिल हैं। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट दी जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो