script

जीवन में कोई उपलब्धि चाहिए तो करिए ये काम

locationबैंगलोरPublished: Jan 02, 2020 03:18:16 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

नए साल को उपलब्धिपूर्ण बनाने के लिए प्रयास करें

जीवन में कोई उपलब्धि चाहिए तो करिए ये काम

जीवन में कोई उपलब्धि चाहिए तो करिए ये काम

बेंगलूरु. साध्वी विद्यावती द्वितीय के सान्निध्य में गांधीनगर तेरापंथी सभा की ओर से बृहद मंगल पाठ का आयोजन किया गया। साध्वी प्रियंवदा ने मंत्रों का उच्चारण किया जिसे लोगों ने तन्मयता से श्रवण किया।

साध्वी विद्यावती ने कहा कि भूतकाल व भविष्य में उलझने से अच्छा है कि वर्तमान को निखारा व संवारा जाए। नए साल को उपलब्धिपूर्ण बनाने के लिए नजरिया सकारात्मक बनाने का प्रयास करें।
साध्वी ने बृहद मंगल पाठ का उच्चारणभी किया। साध्वी प्रेरणाश्री, साध्वी मृदुयशा, साध्वी ऋध्दियशा ने गीत का संगान किया। साध्वी की प्रेरणा से लोगों ने एक वर्ष के लिए संकल्प भी स्वीकार किया।

इस अवसर पर पारमार्थिक शिक्षण संस्था के अध्यक्ष बजरंगी जैन, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष रोहित कोठारी, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की परामर्शक लता जैन, जितेन्द्र घोसल आदि उपस्थित थे।

संगोष्ठी कल
बेंगलूरु. जैन समाज में सुधार से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा करने हेतु समाज के प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी का आयोजन संभवनाथ जैन भवन में शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

सांगली से आए रमेश मेहता सभा को संबोधित करेंगे। बाबुभाई मेहता ने बताया कि इन विषयों पर कोई भी उनसे प्रश्न पूछकर समाधान पा सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो