अज्ञान जीवन सबसे बड़ा अभिशाप-साध्वी भव्यगुणाश्री
बैंगलोरPublished: Feb 20, 2023 06:17:39 pm
केंटोनमेंट में धर्मसभा का आयोजन


अज्ञान जीवन सबसे बड़ा अभिशाप-साध्वी भव्यगुणाश्री
बेंगलूरु. मुनिसुव्रत स्वामी जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ केंटोनमेंट में साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि अज्ञान जीवन के लिए सबसे बड़ा कलंक और अभिशाप है सबसे बड़ा शत्रु है। अज्ञान हलाहल ज़हर जो आत्मा का जन्म जन्मांतर तक पतन करता है। एक शब्द का ज्ञान आत्मा तीन लोक की संपत्ति से बढ़कर है सबसे बड़ा दान विद्यादान है। ज्ञान के धन को कोई चुरा नहीं सकता, जला नहीं सकता, बांट नहीं सकता, संकट में सच्चा साथी यही है। आध्यात्मिक ज्ञान सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है, जिसके माध्यम से संस्कारों का निर्माण होता है। संस्कृति का ज्ञान होता है चरित्र का संचार होता है। ज्ञान के धन को जितना बांटते हैं उतना ही बढ़ता है। सम्यक ज्ञान के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित एक ही आत्मा कर सकती है। बुराई बीमारी और अपराध से मुक्ति दिलाने के लिए ज्ञान हृदय परिवर्तन के लिए रामबाण औषधि के समान है।