scriptमंसूर खान दुबई से लौटते ही गिरफ्तार | IMA Fraud Case | Patrika News

मंसूर खान दुबई से लौटते ही गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jul 20, 2019 01:03:24 am

Submitted by:

Rajendra Vyas

आइएमए धोखाधड़ी मामला

IMA

मंसूर खान दुबई से लौटते ही गिरफ्तार

बेंगलूरु. आइएमए धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद मंसूर खान को शुक्रवार तड़के दुबईसे दिल्ली पहुंचते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली पुलिस की मदद से हिरासत में ले लिया। इस मामले की जांच कर रहा पुलिस का विशेष जांच दल (एसआइटी) उसे शनिवार को बेंगलूरु लेकर आएगा।
मंसूर खान को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे दुबई से एयर इंडिया की उड़ान संख्या 916 से आने के बाद नई दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। खान पिछले करीब डेढ़ महीने से फरार था और पुलिस को उसके दुबई में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसे वापस भारत आने के लिए कहा गया था।
बताया गया हैकि हजारों लोगों को अरबों रुपए का चूना लगाने के आरोपी मंसूर खान ने इडी की पूछताछ में कई बड़े लोगों के नाम लिए हैं। इडी अपनी तरफ से मामला दर्ज कर जांच कर रहा था। खान के खिलाफ बेंगलूरु में पुलिस ने करीब 45 हजार से अधिक मामले दर्ज किए हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
खान ने सोमवार को एक विडियो क्लिप जारी कर बताया था कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण वह 24 घंटे में भारत लौट आएगा,हालांकि वह नहीं लौटा। खान ने कहा था कि उसे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और भारत छोडऩा उसकी सबसे बड़ी गलती थी लेकिन हालात ऐसे बन गए थे कि देश छोड़कर जाना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो