script

आइएमए की करोड़ों की संपत्तियां जब्त

locationबैंगलोरPublished: Sep 25, 2019 10:11:14 pm

ima scam news, IMA’s crores of assets seized, राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि आइएमए धोखाधड़ी प्रकरण के संबंध में इस कंपनी की करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।

आइएमए की करोड़ों की संपत्तियां जब्त

आइएमए की करोड़ों की संपत्तियां जब्त

बेंगलूरु. राजस्व मंत्री आर. अशोक ने कहा कि आइएमए धोखाधड़ी प्रकरण के संबंध में इस कंपनी की करोड़ों रुपए की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया गया है।

उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के दायरे में आइएमए कंपनी की 21 करोड़ रुपए की 17 संपत्तियों को जब्त किया गया है। 71 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण भी जब्त किए हैं। कंपनी ने करीब 300 किलोग्राम नकली सोने बिस्कुट दिखाकर लोगों को झांसे में लिया था, जिसे जब्त किया है।
इसके अलावा आइएमए कंपनी की 2 करोड़ 75 लाख रुपए की नकदी तथा विभिन्न बैकों द्वारा जारी किए गए 8 करोड़ 86 लाख 52 हजार रुपए के डीडी को भी जब्त किया गया है। 59 लाख रुपए के 5 वाहन जब्त किए गए हैं।
वन विभाग के पिंजरे में फंसा तेंदुआ
तुमकूरु. जिले के कोरटगेरे तालुक स्थित बुरुगनहल्ली गांव में कई दिनों से चहलकदमी कर रहा एक तेंदुआ मंगलवार रात को वन विभाग के पिंजरे में आ फंसा। गत दो दिनों में पकड़े जाने वाला यह दूसरा तेंदुआ है। इससे पहले सोमवार रात को भी विभाग ने एक तेंदुआ पकड़ा था।
तेंदुए की मौजूदगी से गांव और इसके आसपास के लोग आतंकित थे। तेंदुए ने कई मवेशियों को शिकार बनाया था। दोनों को पकडऩे के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया था।

ट्रेंडिंग वीडियो