scriptतिरुचिरापल्ली में इसरो इनक्युबेशन केंद्र का उद्घाटन | Inauguration of ISRO Incubation Center in Tiruchirappalli | Patrika News

तिरुचिरापल्ली में इसरो इनक्युबेशन केंद्र का उद्घाटन

locationबैंगलोरPublished: Jun 04, 2019 11:16:18 pm

युवा प्रतिभाओं में उद्यमिता और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एनआइटी तिरुचिरापल्ली में स्पेस टेक्नोलॉजी इनक्युबेशन सेंटर (एस-टिक) की स्थापना की है।

तिरुचिरापल्ली में इसरो इनक्युबेशन केंद्र का उद्घाटन

तिरुचिरापल्ली में इसरो इनक्युबेशन केंद्र का उद्घाटन

बेंगलूरु. युवा प्रतिभाओं में उद्यमिता और स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एनआइटी तिरुचिरापल्ली में स्पेस टेक्नोलॉजी इनक्युबेशन सेंटर (एस-टिक) की स्थापना की है। इसरो ने कहा ह कि इससे देश में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए शिक्षा तथा उद्योगों के बीच एक इकोसिस्टम बनेगा। इसरो का यह तीसरा इनक्युबेशन सेंटर है।


इसरो अध्यक्ष डॉ. के. शिवन ने इस केंद्र का बेंगलूरु से रिमोट के जरिए उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश की कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में इसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान किया कि इसरो के निरंतर विकास में भागीदारी निभाएं और समुचित योगदान दें। यह केंद्र पूरे दक्षिण भारत आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, पुदुचेरी, तमिलनाडु और तेलंगाना को कवर करेगा और अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा।

सदैव कांग्रेस के साथ रहेंगे
सिरसी-कारवार. कर्नाटक राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष तथा यल्लापुर के विधायक शिवराम ने कहा है कि उन पर किसी प्रकार का कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। वे रविवार को सिरसी तालुक के बिसलकोप्पा में संवाददाताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस के साथ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य की गठबंधन वाली सरकार सुरक्षित है। निगम में अनेक बदलाव लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीनों तक निगम में होने बदलाव को देखकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

निगम में बदलाव लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर द्यामण्णा दोडमनी सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो