scriptजरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम, व्यापारियों पर कार्रवाई हो : सिद्धरामय्या | Increased prices of essential commodities, action should be taken agai | Patrika News

जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम, व्यापारियों पर कार्रवाई हो : सिद्धरामय्या

locationबैंगलोरPublished: Apr 09, 2020 04:35:08 pm

नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने सरकार से लॉकडाउन का लाभ उठाकर जरूरी चीजों के दाम बढ़ाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम, व्यापारियों पर कार्रवाई हो : सिद्धरामय्या

जरूरी वस्तुओं के बढ़े दाम, व्यापारियों पर कार्रवाई हो : सिद्धरामय्या

बेंगलूरु. नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या ने सरकार से लॉकडाउन का लाभ उठाकर जरूरी चीजों के दाम बढ़ाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग कई संकटों का सामना कर रहे हैं। इसका लाभ उठा कर व्यापाारियों ने सभी जरूरी चीजों के दाम बढ़ा दिए हंै। व्यापारियों ने हर चीज के दाम दस से बीस फीसदी बढ़ा दिए हैं। चावल, दाल, तेल और अन्य चीजों की कीमतें अधिक हुई तो गरीब कैसे खरीद सकते हैं। पहले ही लोगों के पास रोजगार नही है। उन्हेांने कहा कि सरकार इस विषय को गंभीरता से ले और सख्त कार्रवाई करे। मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह जिले के जिलाधिकारियों को दाम बढ़ाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में काफी बारिश हुई है। जिससे धान, गन्ना, केले और अन्य बागवानी उत्पादों को नुकसान पहुंचा है। फसलों की समीक्षा कर किसानों को मुआवजा देना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बी.एस.येडियूरप्पा ने उनसे संपर्क कर सांसदों और विधायकों के वेतन में कटौती करने की बात कही है। वे इसका समर्थन देने के लिए तैयार है। इस कठिन समय के अवसर पर विपक्षी दलों को भी सरकार का साथ देना होगा।
सिद्धरामय्या ने कहा कि भाजपा के विधायक एम.पी.रेणुकाचार्य और बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने मुसलमानों को निशाना बनाते हुए तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले मुसलमानों को होम क्वारंटाइन नहीं करने पर उन्हें जिहादी घोषित करने या उन्हें गोली मारने की बात कही है। दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो