कर्नाटक चिडिय़ाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव बी. पी. रवि ने बताया कि सीजेडए की ओर से गौर सफारी को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो गया था, जो अब तकरीबन पूरा हो चुका है। गौर सफारी करीब 75 एकड़ में फैला हुआ है। 21 गौर को Mysore Zoo शिवमोग्गा स्थानांतरित करने का प्रस्ताव सीजेडए को भेजा जा चुका है। अनुमति मिलते ही सभी को स्थानांतरित किया जाएगा।
गौर जैसे विशाल जानवरों को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाना चुनौती है। हालांकि, मैसूरु चिडिय़ाघर को जिराफ और Elephant सहित जानवरों के परिवहन में विशेषज्ञता प्राप्त है। चिडिय़ाघर ने अतीत में गौरों को यूरोप में भी स्थानांतरित किया है। चिडिय़ाघर के पशु चिकित्सक और कर्मचारी परिवहन योजना तैयार करने में सक्षम हैं।
चिडिय़ाघर के कार्यकारी निदेशक अजीत कुलकर्णी ने कहा कि गौर एक विशाल शाकाहारी और एक प्रमुख शिकार प्रजाति है। इसके संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि यह अनुसूची -1 का जानवर है।
एएसआई और हेड कांस्टेबलों को मिलेगी प्रोन्नति
बेंगलूरु. पुलिस महानिदेशक Praveen Sood ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों, पुलिस महा निरीक्षकों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति देने का आदेश दिया। पदोन्नति के योग्य, एक साल में सेवा निवृत्त होने वाले सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) को पुलिस उप निरीक्षक बनाने का आदेश दिया। इसके अलावा हेड कांस्टेबलों को एएसआई बनाने और श्रेष्ठ सेवा रिकार्ड वाले पुलिस कर्मचारियों को कर्नाटक नागरिक सेवा नियम 32 के तहत अस्थाई रूप से पदोन्नति देने का आदेश दिया है।