बैंगलोर

किसानों के साथ हो रहा अन्याय : कुमारस्वामी

नहीं मिल रहे कृषि उपज के सही दाम

बैंगलोरApr 12, 2021 / 07:43 am

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु.केंद्र तथा राज्य सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि उपज के सही दाम नहीं मिलने से परेशान किसानों को उर्वरक के दाम बढ़ाकर और परेशान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने यह बात कही।
बैठक में कुछ भी हासिल नहीं होगा

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि केंद्रीय रसायन एवं खाद मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा की खाद उत्पादक कंपनियों के साथ बैठक में कुछ भी हासिल नहीं होगा। इस समस्या का समाधान करने के लिए सदानंद गौडा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत कर खाद उत्पादक कंपनियों की 1 लाख 50 हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी जारी रखनी होगी। तभी उर्वरक कंपनियां दाम घटा सकेंगी।
केंद्र तथा राज्य सरकार दोनों किसानों की आय दोगुणा करने के वादे को भूल गए हैं। केंद्र सरकार अगर कंपनियों को सब्सिडी नहीं देगी तो उर्वरक के दाम नियंत्रित करना संभव नहीं होगा। केंद्र सरकार ऐसी सब्सिडी में लगातार कटौती कर रही है। इसी कारण दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं।

Home / Bangalore / किसानों के साथ हो रहा अन्याय : कुमारस्वामी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.