scriptहादसों को निमंत्रण देते 616 ‘खतरनाक’ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी | Invitees to the 616 'Dangerous' Tree | Patrika News

हादसों को निमंत्रण देते 616 ‘खतरनाक’ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

locationबैंगलोरPublished: Apr 28, 2019 11:18:17 pm

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के उप वन संरक्षाधिकारी चोला राजन ने कहा कि पालिका के अंतर्गत अभी तक 616 पुराने पेड़ों और 3600 से अधिक डालियों को काटा गया।

हादसों को निमंत्रण देते 616 ‘खतरनाक’ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

हादसों को निमंत्रण देते 616 ‘खतरनाक’ पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के उप वन संरक्षाधिकारी चोला राजन ने कहा कि पालिका के अंतर्गत अभी तक 616 पुराने पेड़ों और 3600 से अधिक डालियों को काटा गया। पालिका की मासिक बैठक में शनिवार को उन्होंने बीबीएमपी द्वारा वर्षा जनित हादसे रोकने के उपायों पर सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि शहर में पुराने पडों और खतरनाक डालियों को चिह्नित कर उन्हें काटा गया है और पेड़ों और डालियों की बिक्री से पालिका को १० लाख रुपयों की आमदनी हुई है।

पालिका में पुराने पेडों और डालियों को काटने के लिए २१ दल है। इस कार्य के लिए अधिक टल की जरूरत है। इसके लिए निविदाओं को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक आरंभ होने से पहले श्रीलंका में बम विस्फटों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।


पालिका के नेता प्रतिपक्ष पद्मनाभ रेड्डी ने इस मुद्दे को सदन में उठाया था। इस पर चोला राजन ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नम्मा मेट्रो परियोजना के कारण कई स्वस्थ्य पेड़ों को भी काटा गया है। जयनगर में ऐसे कई पेड़ काटे गए, जिन्हें प्रत्यारोपित किया जा सकता था।


पालिका को बिना जानकारी दिए पेड़ों को काटने पर बीएमआरसीएल के अधिकारी चंद्रकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मेट्रो परियोजनाओं के लिए अब कहीं भी पेड़ काटना होतो तो पालिका की अनुमति लेना अनिवार्य है। बारिश के दौरान सांप, बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों से लोगों को बचाने के लिए पालिका के आठ क्षेत्रों में कंट्रोल रूम हैं। हालांकि इन कंट्रोल रूम में कई झूठे कॉल आते हंै।

वन्यजीव रक्षक जब उन घरों में जाते हैं, तब वहां सांप या बिच्छू नहीं होता। शिकायत करने वाले अपना पता भी नहीं बताते। एक प्रकार से कई लोग बीबीएमपी की मुसीबत बढ़ाने के लिए ऐसे फर्जी कॉल करते हैं।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन
बेंगलूरु. महापौर गंगाम्बिका ने आश्वस्त किया है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शनिवार को बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका की मासिक बैठक में पालिका में सत्तारूढ़ दल के नेता अब्दुल वाजिद ने कहा कि पालिका के मुख्यालय परिसर में रखे कूड़ादान में राष्ट्रीय ध्वज को फेंका गया था। यह गलती किसने की थी, अभी तक इसका पता नहीं चला है। इस तरह की गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। महापौर ने सभी पार्षदों को आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच होगी और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो