क्षमता निर्माण कार्यक्रम का हिस्सा
दरअसल, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने के बाद इसरो उसके अधिकतम उपयोग पर जोर दे रहा है और इसके लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शिवन ने कहा कि क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत इसरो देश के ऐसे शहरों में अपने केंद्र (क्षेत्रीय अकादमी, इन्कुबेशन सेंटर या पीठ) स्थापित करेगा जहां पहले से उसका कोई केंद्र या गतिविधियां नहीं चल रही हो। साथ ही वह शैक्षणिक रूप से विकसित हो और उद्योगों की मौजूदगी हो। बेंगलूरु या हैदराबाद जैसे शहरों में इसरो के कई केंद्र हैं और ये इसरो की गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं। इसलिए यहां ऐसे केंद्र स्थापित करने का कोई फायदा नहीं है। क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत इसरो देश के कोने-कोने तक पहुंचना चाहता है ताकि उन क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को बढ़ावा मिले और उनकी क्षमता का उपयोग हो सके। छह महीने के आउटरीच कार्यक्रम के दौरान इसरो देश के अधिकांश शहरों तक अपने केंद्र खोल देगा। इससे देश की प्रतिभा के संपूर्ण इस्तेमाल के साथ एक बड़ी खाई भरेगी।