scriptविधान परिषद में गूंजा महिला यात्रियों की सुविधा का मामला, भाजपा व जनता दल सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक | issue of convenience of women passengers echoed in Legislative Council | Patrika News
बैंगलोर

विधान परिषद में गूंजा महिला यात्रियों की सुविधा का मामला, भाजपा व जनता दल सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक

सदन के नेता कोटा श्रीनिवास ने जनता दल-एस के केटी श्रीकंठेगौडा के सवाल पर कहा कि राज्य में केएसआरटीसी के 547 बस स्टैंड हैं। इनमें से 166 बस स्टैंड में महिला यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय है।
भाजपा की भारती शेट्टी ने भी जनता दल-एस के सदस्यों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को महिला यात्रियों की सुरक्षा को वरीयता देनी चाहिए

बैंगलोरSep 18, 2021 / 07:30 pm

MAGAN DARMOLA

विधान परिषद  में गूंजा महिला यात्रियों की सुविधा का मामला, भाजपा व जनता दल सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक

बस स्टैंड पर महिला यात्रियों के लिए शौचालय तथा प्रतीक्षालय की सुुविधाओं को लेकर विधान परिषद में  सत्तारूढ़ भाजपा तथा जनता दल सदस्यों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई

बेंगलूरु. विधान परिषद में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) बस स्टैंड पर महिला यात्रियों के लिए शौचालय तथा प्रतीक्षालय की सुुविधाओं को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा तथा जनता दल सदस्यों के बीच काफी देर तक नोकझोंक चलती रही।

परिवहन मंत्री श्रीरामुलु की अनुपस्थिति में सदन के नेता कोटा श्रीनिवास ने जनता दल-एस के केटी श्रीकंठेगौडा के सवाल पर कहा कि राज्य में केएसआरटीसी के 547 बस स्टैंड हैं। इनमें से 166 बस स्टैंड में महिला यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय है। निगम की वित्तीय स्थिति के आधार पर ऐसे और 99 प्रतीक्षालयों का निर्माण किया जाएगा। बीएमटीसी के 48 में से 14 बस स्टैंड में महिला यात्री प्रतीक्षालय हैं।

मंत्री के जवाब पर जद के कई सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार महिला यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं ले रही है। महिला प्रतीक्षालय के लिए फंड देना राज्य सरकार का दायित्व है। निगमों की वित्तीय स्थिति की आड़ में सरकार अपने दायित्व से मुक्त नहीं हो सकती। भाजपा की भारती शेट्टी ने भी जनता दल-एस के सदस्यों का समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार को महिला यात्रियों की सुरक्षा को वरीयता देनी चाहिए। महिला प्रतीक्षालय के लिए वित्तीय स्थिति की आड़ लेना अतार्किक है।

जद-एस के सदस्यों न परिवहन मंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर सवाल उठाए और परिवहन मंत्री श्रीरामुलु से ही जवाब दिलाने की मांग की। इस पर जब हंगामा होने लगा तो सभापति बसवराज होरट्टी ने सवाल को रोकने की व्यवस्था दी। होरट्टी ने श्रीरामुलु की बिना अनुमति अनुपस्थिति पर ऐतराज जताते हुए सदन के नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी को प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि कोई भी मंत्री सदन में अनुपस्थिति रहने के लिए केवल सभापति कार्यालय को पत्र लिख कर अनुमति ले सकता है।

Home / Bangalore / विधान परिषद में गूंजा महिला यात्रियों की सुविधा का मामला, भाजपा व जनता दल सदस्यों के बीच हुई नोकझोंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो