scriptराजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान: करोगे मतदान तभी पाओगे सम्मान | Jago Janmat campaign of Rajasthan patrika | Patrika News

राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान: करोगे मतदान तभी पाओगे सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Apr 16, 2018 05:16:43 am

मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं परम कर्तव्य है। इस लिए प्रत्येेक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान

राजस्थान पत्रिका का जागो जनमत अभियान

बेंगलूरु . मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं परम कर्तव्य है। इस लिए प्रत्येेक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। तभी अच्छे लोग चुन कर सरकार में जाएंगे। यह विचार राजस्थान पत्रिका के सीनियर न्यूज एडिटर शैलेश पाण्डेय ने श्रीब्यावर संघ की ओर से मागडी रोड स्थित ईटा गार्डन में आयोजित गेट टुगेदर कार्यक्रम के बाद आयोजित राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान में व्यक्त किए।

पाण्डेय ने कहा कि राजस्थानी हमेशा ही दान में आगे रहे है तो फिर मतदान में पीछे क्यो रहे। धीरे धीरे प्रवासयिों की मतदान करने के प्रति इच्छा शक्ति बढ़ रही है जो स्वच्छ राजनीति के लिए शुभ संकेत है। श्री ब्यावर संघ के अरुण बोहरा ने राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि पत्रिका सामाजिक सरोकार के कार्यों में हमेशा से ही आगे रहा है। हम सब संकल्प के साथ घरों से निकल कर मतदान करने के लिए जाएंगे। सुमेरसिंह मुणोत ने राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत की सराहना करते हुए कहा कि समय आ गया है अब प्रवासियों को अपनी एकजुटता दिखानी होगी। हम सभी को मतदान करने के लिए संकल्प लेना होगा।

अरविन्द कोठारी ने कहा कि अगर प्रबुद्ध लोग ही मतदान से दूर होंगे तो राजनीति में सुदृढ़ पहचान कैसे बनेंगे। हमें राजनीति में पकड़ बनानी है तो संगठित होकर मतदान करना होगा। प्रवासियों की राजनीति में सक्रियता तभी बढ़ेगी जब हम मतदान करने के प्रति जागरुक बनेंगे। संघ के अध्यक्ष प्रदीप छाजेड़, संरक्षक पीसी भंडारी एवं मोतीलाल डेडिया ने भी विचार व्यक्त किए। ब्यावर संघ के सदस्यों ने जागो जनमत अभियान से प्रेरित होकर मतदान करने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर ब्यावर संघ के सदस्यों ने अपना व्यावसायिक परिचय भी दिया।

दूसरों को भी करेंगे जागरूक
सीरवी समाज ट्रस्ट बेंगलूरु पश्चिम की ओर से सुंकदकटï्टे बडेर में जागो जनमत अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में ट्रस्ट के अध्यक्ष इन्दर लाल सोलंकी ने राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रवासी अब यहां की राजनीति में सक्रीय भागीदारी निभाने लगे हैं।

हमें सभी काम काज को छोड कर मतदान करने के लिए जाना होगा। हम सब संकल्प लेते है कि दस दस लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक करेंगे। सचिव भंवरलाल गहलोत, उपाध्यक्ष रुगाराम चोयल, कोषाध्यक्ष घीसाराम सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष बाबूलाल पंवार व महिला मंडल की अध्यक्ष चंद्रा सीरवी ने मतदान का महत्व बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो