scriptजागो जनमत : करेंगे मतदान,पाएंगे सम्मान | Jago Janmat campaign of Rajasthan patrika | Patrika News

जागो जनमत : करेंगे मतदान,पाएंगे सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Apr 22, 2018 05:40:22 am

कर्नाटक में प्रवासियों की मतदान के प्रति उठी आवाज से जागो जनमत अभियान परवान पर है।

Jago Janmat campaign

बेंगलूरु. कर्नाटक में प्रवासियों की मतदान के प्रति उठी आवाज से जागो जनमत अभियान परवान पर है। बेंगलूरु के व्यापारिक संगठन भी अब दृढ़ संकल्प के साथ राजस्थान पत्रिका के अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए थोक अनाज एवं दाल व्यापारी संघ (एपीएमसी, यशवंतपुर) ने भी बीड़ा उठाया। यशवंतपुर स्थित एपीएमसी यार्ड के महात्मा गांधी कॉम्प्लेक्स में शनिवार को व्यापारियों ने लोगों में मतदान के लिए जागरूकता लाने का संकल्प किया।


संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र लाहोटी ने कहा कि जब हम टैक्स देने में सबसे आगे रहते हैं तो फिर वोट देने में पीछे क्यों रहें। हम 12 मई को वोट देने अवश्य जाएंगे। लाहोटी ने व्यपारियों से अपील की कि वे शनिवार, रविवार की छुटïटी के चक्कर में बाहर जाने का कार्यक्रम नहीं बनाएं और वोट देने जाएं।

हम सभी संकल्प करें कि परिवार के साथ जाकर मतदान करेंगे। कनक राजू ने कहा कि देखा जाए तो सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा वर्ग ही वोट देने नहीं जाता। लोग सोचते हैं कि उनके अकेले के वोट नहीं देने से क्या फर्क पड़ता है। हमें इस तरह की नकारात्मक सोच से ऊपर उठकर वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा।


संजय गुप्ता ने कहा कि मताधिकार का महत्त्व पता होने के बावजूद लोग मतदान के लिए नहीं जाते। इस तरह का अभियान चला कर लोगों में जागृति लाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इस बार अकेले मतदान के लिए नहीं जाएंगे। दूसरों को भी वोट देने के के लिए प्रेरित करेंगे। हरीश भसीन ने कहा कि वोट डालना हर वोटर के लिए जरूरी है, हमें वोट अवश्य करना चाहिए।


राजस्थान पत्रिका के सीनियर न्यूज एडिटर शैलेश पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि ज्यादा मतदान होगा तो अच्छे लोग चुनकर आएंगे। इसलिए समय निकाल कर मतदान करने अवश्य जाएं। जितना जरूरी व्यापार है, उतना ही जरूरी वोट देना भी है।


गोष्ठी में संघ के सह उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, सचिव भरत शाह, किरण बज, महुल खाड़े, अनिल अग्रवाल, अश्वथनारायण, पूंजा रफीक, तयूब हुसैन, जब्बार भाई सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो