scriptजागो जनमत: निम्म वंदू मता,बदलिसलिदे राज्यद भविष्या | Jago Janmat campaign of Rajasthan patrika | Patrika News

जागो जनमत: निम्म वंदू मता,बदलिसलिदे राज्यद भविष्या

locationबैंगलोरPublished: Apr 23, 2018 01:07:25 am

चुनाव लोक पर्व, राष्ट्र पर्व एवं लोकतंत्र का पर्व है। जिस प्रकार वर्ष भर में हमारे अनेक पर्व हम बड़े उल्लासपूर्वक मनाते हैं

Jago Janmat campaign

बेंगलूरु. चुनाव लोक पर्व, राष्ट्र पर्व एवं लोकतंत्र का पर्व है। जिस प्रकार वर्ष भर में हमारे अनेक पर्व हम बड़े उल्लासपूर्वक मनाते हैं उसी प्रकार पांच वर्ष में एक बार आने वाले चुनाव को लोकतंत्र के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

यह विचार भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग समिति, कर्नाटक के प्रदेश प्रभारी योगाचार्य भंवरलाल आर्य ने वीवीपुरम स्थित आर्य समाज भवन में आयोजित जागो जनमत अभियान में योग गुरुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से कर्नाटक में लोकतंत्र के उत्सव में चलाए जा रहे ‘जागो जनमत’ अभियान में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट व पतंजलि योग पीठ परिवार पूरी तरह से अभियान में पूरी तरह साथ है।

प्रदेश भर में हमारे करीब 11 सौ योग केन्द्र, सात हजार से अधिक योग शिक्षक और लाखों साधक हैं। जो घर-घर जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। हम सब मिलकर इसे उत्सव के रूप में मनाएंगे। नए वस्त्र पहनेंगे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाएंगे। उत्साह के साथ इस अभियान के साथ जुड़ंगे और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

संध्या गांधी ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और हमें मतदान अवश्य करना चाहिए। जो मतदान करने नहीं जाते वे इसकी महत्ता को समझने में भूल करते हैं। हेतल मेहता ने कहा कि अक्सर हम व्यवस्थाओं को कोसते रहते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कोई कोई प्रयास नहीं करते। यदि हमें व्यवस्थाओं को सुधारना है और सुशासन लाना है तो मतदान करना होगा तभी व्यवस्थाएं सुधरेंगी। केवल दोष देने से कुछ नहीं होगा। राजस्थान पत्रिका के मुख्य उप संपादक जीवेन्द्र झा ने कहा कि अपने अमूल्य वोट की कीमत पहचान कर उसका सदुपयोग जरूर करें।

आपका एक वोट किसी की हार या जीत का कारण बन सकता है। इसलिए अपने वोट को कम नहीं आंकना चाहिए। आपके एक वोट से देश का भविष्य संवर सकता है। आप 12 मई को मतदान करने अवश्य जाएं और कम से कम दस दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। राजेश द्विवेदी व पूजा गुप्ता ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। इसलिए मतदान करने जरूर जाना है। योग शिक्षक गायत्री आराध्या, नागराज गांवकर, सुदामा, रघु प्रसाद, पदमा ने भी मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर कैप्टन राजेन्द्र सिंह, प्रदीप, बसवराज, गीता आचार्य, मुकेश जाखड़ आदि योग प्रशिक्षक मौजूद थे।

पांच हजार केन्द्रों पर देंगे योग का प्रशिक्षण
इससे पहले 21 जून को मनाए जाने वाले चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य के सभी जिला और तहसील केन्द्रों पर पतंजलि योगपीठ की ओर से पांच हजार विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद आयुर्वेद व एक्यूप्रेशर कार्यशाला में सहभागी बनने वाले प्रशिक्षुओं को ट्रीटमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से चेयरमैन मुकेश जाखड़ व बीएल आर्य ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। जाखड़ ने कहा कि योगपीठ के सभी कार्यकर्ताओं को योग के साथ एक्यूप्रेशर थैरेपी के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो