scriptजागो जनमत: मतदान है लोकतंत्र का वरदान | Jago poll: voting is a gift of democracy | Patrika News

जागो जनमत: मतदान है लोकतंत्र का वरदान

locationबैंगलोरPublished: Apr 19, 2018 07:31:11 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

जयधुरंधर मुनि ने की राष्ट्र हित में मतदान की अपील

jago janmat

मतदान धन सबसू बड़ो, सब रत्ना की खान
मतदान करबा सू ही होसी आपणो सम्मान

बेंगलूरु. राज्य के प्रवासियों की मतदान के प्रति उठी आवाज ने जागो जनमत अभियान को अब परवान चढ़ा दिया हैं। बेंगलूरु के अनेक संगठन अब दृढ़ संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट गए हैं।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए जयमल जैन श्रावक संघ ने बीड़ा उठाया। श्रीरामपुरम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित जैन समणी सेंटर मेें बुधवार को जैन संत जयधुरंधर मुनि ने प्रवासियों से वोट देने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र धर्म को निभाते हुए मतदान करना चाहिए।
संत जयधुरंधर मुनि ने वोट के अधिकार को राष्ट्रीय कर्तव्य बताया और प्रवासियों से आह्वान किया कि वे वोट देने के अपने धर्म को जरूर निभाए। उन्होंने जैन समणी सेंटर में आयोजित पत्रिका के जागो जनमत अभियान को सार्थक बताते हुए सभी प्रवासियों से इस अभियान से जुडऩे की अपील की। महावीर चौरडिय़ा ने राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका के जागो जनमत अभियान से लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता आएगी और प्रदेश का मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम टैक्स तो देते है, लेकिन वोट डालने के लिए घरों से नहीं निकलते हैं। इस बार सभी प्रवासियों को संगठित होकर मतदान करना होगा तभी प्रमुख राजनीतिक दलों को हमारी मौजूदगी का अहसास होगा। श्री जयमल जैन श्रावक संघ से जुड़े सभी श्रावक-श्राविकाएं 12 मई को विधान सभा चुनाव में मतदान कर अपना राष्ट्र धर्म निभाएंगे।
राजस्थान पत्रिका के सीनियर न्यूज एडिटर अनंत मिश्रा ने कहा कि राजस्थान पत्रिका पिछले दस सालों से पूरे देशभर में जागो जनमत का अभियान चला रहा है। मिश्रा ने कहा कि कई प्रकार के दान बताए गए हैं, जिनका अपना अपना महत्व है। उसी प्रकार लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व है। आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आप मतदान का संकल्प लेकर राष्ट्र धर्म निभाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर शैलेश पाण्डेय ने कहा कि जैन समाज के लोग हमेशा से ही दान में आगे रहते हैं। कर के रूप में प्रदेश की उन्नति में तो योगदान दे ही रहे हैं तो फिर मतदान में पीछे क्यों रहें। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने कर्तव्य को निभाना चाहिए। ज्ञानचंद मुणोत ने उपस्थित लोगों से अपने अमूल्य वोट का व्यर्थ नहीं जाने देने की अपील की ओर कहा कि आज बुलेट का नहीं, बैलेट का जमाना है। इसलिए अच्छी सरकार लाने के लिए मतदान करना होगा। मनोहरलाल डूंगरवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस मौके पर संघ के अध्यक्ष मीठालाल मकाणा, उपाध्यक्ष हुकमीचंद लुंकड़ व महावीरचंद श्रीश्रीमाल, संघ के मंत्री कनकराज चोरडिय़ा,राजेश गोठावत, रमेशकुमार सियाल, ज्ञानचंद मकाणा, अमरचंद चोरडिय़ा, उत्तमचंद खींचा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो