मैसूरु. सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान व आचार्य वर्धमानसागरसूरी एवं आचार्य विमलसागरसूरी के सान्निध्य में शनिवार को यहां चार बाल मुनि भ्राताओं की बड़ी दीक्षा का कार्यक्रम हुआ। सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बेंगलूरु, चेन्नई, मंडिया, चलकेरे, हिरियूर, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद आदि अनेक गांव-नगरों से श्रद्धालु मैसूरु पहुंचे। कर्नाटक के चलकेरे और कोप्पल में जन्मे चार बाल मुमुक्षुओं ने पिछले महीने 14 दिसंबर को बेंगलूरु के फ्रीडम पार्क में जैन दीक्षा अंगीकार की थी।