scriptशोभायात्रा मेंं उमड़ा समाज | Jain Samaj Honoured mumukshu Khushboo | Patrika News

शोभायात्रा मेंं उमड़ा समाज

locationबैंगलोरPublished: Jul 16, 2018 08:33:46 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

चेन्नई में आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में होगी दीक्षा

shobhayatra

शोभायात्रा मेंं उमड़ा समाज

शोभायात्रा मेंं उमड़ा समाज
बेंगलूरु. राजस्थान के राजसमन्द जिले के बड़ाखेड़ा की बेटी मुमुक्षुु खुशबू आच्छा का शनिवार को यहां तेरापंथ सभा यशवंतपुर की ओर से साध्वी कंचन प्रभा के सान्निध्य में अभिनन्दन किया गया। सुबह वरघोड़ा (शोभायात्रा) निकाला गया।मुमुक्षु खुशबू 18 जुलाई को चेन्नई में आचार्य महाश्रमण से दीक्षा ग्रहण करेंगी।
मुमुक्षु का वरघोड़ा (शोभायात्रा) सुबह 9.00 बजे यशवंतपुर में मदनलाल सागरमल आच्छा के निवास से शुरू हुआ। आगे-आगे युवा मंगल गीत गाते और पुरुष-महिलाएं णमोकार मंत्र का पाठ कर रहे थे। उनके पीछे ज्ञानशाला के बालक व बालिकाएं ढोल-नगाड़ों की थाप पर माहौल खुशनुमा बनाए हुए थे। अंत में मुमुक्षु खुशबू आच्छा रथ पर सवार थीं। उनके साथ उनकी बड़ी बहन व माता व परिवारजन थे। वरघोड़ा पाइपलाइन, त्रिवेणी मार्ग होता हुआ यशवंतपुर में बीएमटीसी बस डिपो के पास मुनि स्वामप्पा कल्याण मंडप पहुंचा। हॉल में पहुंचने पर खुशबू का समाज ने स्वागत किया। फिर साध्वी कंचन प्रभा के सान्निध्य में अभिनन्दन समारोह शुरू हुआ।
मुख्य अतिथि मल्लेश्वरम विधायक डॉ. अश्वत्थनारायण थे। उन्होंने कहा कि आज जहां लोग विलासिता पसंद करते हैं वहीं खुशबू आच्छा ने बीए संस्कृत, एमए जैनोलॉजी, एमबीए फाइनेंस एवं एमए साइंस ऑफ लिविंग तक शिक्षा ग्रहण करने के बावजूद सांसारिक जीवन को तिलांजली देकर संयम मार्ग अपनाया है, जो अद्भुत है। धन्य है ऐसी बेटी और उनके माता पिता। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने मुमुक्षु खुशबू का परिचय दिया।
सचिव गौतमचंद मूथा और तेरापंथ महासभा के कनार्टक प्रभारी दीपचंद नाहर ने कहा कि खुशबू ने जो पथ को अपनाया है वह बहुत कठिन है। विशिष्ट अतिथि तेरापंथ सभा गांधीनगर के अध्यक्ष मूलचंद नाहर और अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि यह भावुक क्षण यशवंतपुर के लिए ही नहीं अपितु पूरे बैंगलोर के लिए गौरव की अनुभूति है। युवाओं को खुशबू से प्रेरणा लेनी चाहिए। कन्हैयालाल चिप्पड़ ने कहा कि खुशबू ने मेवाड़ का गौरव बढ़ाया है।
मुमुक्षु की मां संतोष ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो खुशबू जैसी बेटी मेरे यहां जन्मी। दुबई के संतोष मूथा, सुनील गांधी, हीरालाल मालू, सुमेरमल मुणोत, मूलचंद कटारिया, बहादुर सेठिया, सोहनलाल मांडोत, वाई.एम.राजू, ललित आच्छा, महेन्द्र कुमार दक, प्रकाश लोढ़ा, अनिता गांधी, उगमराज लोढ़ा, युवक परिषद अध्यक्ष सुनील बाबेल, महिला मंडल अध्यक्ष अरुणा मुणोत, नवनीत मूथा, मानमल मूथा, गरिमा हिंगड़, कन्हैयालाल गन्ना, निर्मला सिंघी सहित आदि ने विचार व्यक्त किए।
आच्छा परिवार की महिलाओं ने विदाई गीत ‘जाओ-जाओ भक्ति की नगरिया, भिक्षु संघ मिले हैं महाश्रमण सा मालिकÓ प्रस्तुत किया तो लोगों की आखें नम हो गईं। ज्ञानशाला के बच्चों ने भी गीत प्रस्तुत किया। गौरतलब है कि ज्ञानशाला में खुशबू ने भी वर्षों तक सेवाएं दी हैं। महिलाओं ने संन्यास को लेकर नाटिका भी प्रस्तुत की। अंत में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा की ओर से खुशबू आच्छा को अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। वाचन सुरेन्द्र सेठिया ने किया।
साध्वी कंचन प्रभा ने कहा कि जिस व्यक्ति में आध्यात्मिक उन्नयन की सत्प्रेरणा जागृत होती है उसे गुरु की शरण अनिवार्य है। दीक्षार्थी मुमुक्षु खुशबू धन्य है जो संयम, साधना और आराधना के लिए प्रस्थान कर रही है। साध्वी मंजूरेखा ने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है। तेरापंथ धर्मसंघ में दीक्षित होना स्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने साध्वी उदितप्रभा, साध्वी निर्भयप्रभा एवं साध्वी चेलनाश्री ने गीत प्रस्तुत किया।
मुमुक्षु खुशबू आच्छा ने कहा कि मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि परिजनों की आज्ञा से आचार्य महाश्रमण से दीक्षा लेने जा रही हूं। ज्ञानशाला, परिजनों व परिवार से दीक्षित सभी चरित्रआत्माओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करती हूं।
बेंगलोर किशोर मंडल को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विमल कटारिया ने शपथ दिलाई। संचालन सचिव गौतम मूथा एवं पूर्व सहमंत्री भूपेन्द्र कुमार मूथा ने किया। आभार दिनेश गन्ना ने जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो