script

जैन युवा संगठन ने किया महापौर का सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Oct 16, 2019 05:57:47 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

शुभकामनाएं दीं

जैन युवा संगठन ने किया महापौर का सम्मान

जैन युवा संगठन ने किया महापौर का सम्मान

बेंगलूरु. जैन युवा संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को बेंगलूरु के नवनिर्वाचित महापौर एम.गौतम मकाना का सम्मान किया। प्रतिनिधि मंडल ने गौतम मकाना को समस्त जैन समाज एवं जैन युवा संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष रूपचंद कुमट, उपाध्यक्ष महेन्द्र कोठारी, मंत्री मुकेश बाबेल, सहमंत्री रितेश मेहता, पूर्व अध्यक्ष विनोद नंदावत, भरत रांका, पूर्व मंत्री दिनेश खिंवेसरा, जैन युवा संगठन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश बांठिया, मंत्री महावीर गोटावत, सह मंत्री रमेश धोका, कोषाध्यक्ष सुरेश धोका, पूर्व अध्यक्ष भीकमचंद मुणोत, प्रेमकुमार कोठारी व मंत्री अशोक कोठारी उपस्थित थे।

जैन युवा संगठन ने किया महापौर का सम्मान
भोज ग्राम में मानस्तंभ का शिलान्यास
बेंगलूरु. २० वीं सदी के प्रथमाचार्य आचार्य शांतिसागर की जन्मभूमि भोज ग्राम कर्नाटक में तपोभूमि प्रणेता व्याख्यान वाचस्पति प्रज्ञासागर के सानिध्य में निर्माणाधीन तीर्थ शांतिसागरम में मानस्तम्भ का शिलान्यास हुआ। शिलान्यास दिल्ली के परिवार जितेंद्र, अभिषेक जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर देश विदेश के भोज ग्राम के श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो