scriptआंगनबाड़ी खिलौने खरीदी निविदाएं निरस्त करें : कुमारस्वामी | Janata dal demands to withdraw tenders | Patrika News

आंगनबाड़ी खिलौने खरीदी निविदाएं निरस्त करें : कुमारस्वामी

locationबैंगलोरPublished: Sep 18, 2020 07:36:36 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

मामले में व्यापक भ्रष्टाचार की आशंका

आंगनबाड़ी खिलौने खरीदी निविदाएं निरस्त करें : कुमारस्वामी

आंगनबाड़ी खिलौने खरीदी निविदाएं निरस्त करें : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. महिला एवं बाल विकास विभाग जानबूझ कर आंगनबाडी के बच्चों के लिए अन्य राज्यों से खिलौने खरीद रहा है। इस मामले में व्यापक भ्रष्टाचार की आशंका होने के कारण राज्य सरकार तुरंत निविदाएं निरस्त कर चन्नपट्टण या कोप्पल के कलाकारों से खिलौने खरीद। जनता दल-एस के प्रदेश अध्यक्ष एचके कुमारस्वामी ने यह मांग की।उन्होंने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले अगर सरकार ने निविदाएं निरस्त नहीं की तो जद-एस ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगेगा। राज्य में ही बेहतरीन खिलौने उपलब्ध होने के बावजूद अधिकारियों ने निविदा में जानबूझ कर ऐसी शर्तें शामिल की हैं जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खिलौने बनाने वाले कलाकार इसमें भाग ही नहीं ले सकते। राज्य के कलाकारों के साथ अन्याय हो रहा है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आंगनबाड़ी के बच्चों को स्त्री शक्ति संगठनों की ओर से तैयार पौष्टिक आहार की आपूर्ति की जा रही है। उसी तरह राज्य की 64 हजार से अधिक आंगनबाडियों को खिलौने भी स्थानीय कलाकारों से ही खरीदे जाने चाहिए। लॉकडाउन के कारण खिलौना कलाकार बेरोजगार हो गए। उनकी मदद करना राज्य सरकार का दायित्व है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो