scriptजागरण में देर रात तक झूमे समाजजन | Jogran's late nights sleeping | Patrika News

जागरण में देर रात तक झूमे समाजजन

locationबैंगलोरPublished: Oct 20, 2018 05:33:24 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

भजन जागरण में ओमप्रकाश भजन मंडली ने भजनों की मनमोहक, सुमधुर प्रस्तुति दी।

jainism

जागरण में देर रात तक झूमे समाजजन

रामनगर. चन्नपट्टण तालुक में सीरवी समाज ट्रस्ट द्वारा आइमाता बडेर में देवी जागरण में देर रात भक्त झूमते रहे। समाज अध्यक्ष शेषाराम सैणचा, सचिव पोकराम ने बताया कि भजन जागरण में ओमप्रकाश भजन मंडली ने चौसठ जोगणी ए देवी रे मदरिए रमझाव…आदि भजनों की मनमोहक, सुमधुर प्रस्तुति दी।
प्रभुराम, नथाराम, जवरीलाल, मनोज कुमार, नेमाराम, चेतनदास, कालूसिंह, दिलीप सिंह, देवाराम, संपत, गेवरराम, मोहनलाल सहित सभी समाजों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


वेंकटेश्वर देवस्थान में दुर्गा की उपासना
बेंगलूरु. कुडलूगेट विष्णु समाज के व्यापारी संघ व महिला मण्डल, नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन वेंकटेश्वर देवस्थान में गुरुवार को हर्षोल्लास से हुआ। महिलाओं व पुरुषों ने गुजराती गानों पर डांडिया रास किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया। अध्यक्ष कालूराम लेरचा ने धन्यवाद दिया। पपूराम, धनाराम, सोबाराम, रामनिवास, तुलछाराम, दिनेश महेश, वरदाराम, मल्लाराम, भगाराम, रवि, तरुण, प्रकाश, मोतीलाल, सुखलाल, सज्जनसिंह, बगदाराम, चेनाराम, सुरेश सहित समाजजन मौजूद रहे।

मंड्या में निकली दहशरा शोभायात्रा
मंड्या. यूथ ग्रुप की ओर से विजयादशमी के उपलक्ष्य में 5वां दशहरा महोत्सव मनाया गया। रेलवे स्टेशन के समीप कालिकाअम्मा देवी देवस्थान में माता चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद दशहरा महोत्सव की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में विधायक एम श्रीनिवास ने देवी चामुंडेश्वरी को पुषाजंलि अर्पित कर शोभायात्रा की शुरुआत की। कनक परमेश्वरी देवस्थान परिसर में पहुंची। लोक कलाकार ढोल कुणीता, कमशाले, वीरगाशे, बेन्की बराटे, धोणे बराटे, चील्ली-पील्ली गोम्म, नंदी ध्वजए हुल्ली वेशा, पट्टा कुणीता, सोमण कुणीता प्रस्तुति दे रहे थे। कार्यक्रम में यूथ ग्रुप के अध्यक्ष अनिल आनंद, उपाध्यक्ष एचएस मंजु सहित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

देवी पूजन
मंड्या. नागमंमला तहसील में समस्त राजस्थानी समाज बेलूर क्रॉस का शारदीय नवरात्र महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। अंतिम दिन माता चामुंडेश्वरी की पूजा-अर्चना आरती के बाद माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर सीरवी समाज के अध्यक्ष भंवरलाल आगलेचा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रीतेश आगलेचा, सचिव अशोक सैणचा आदि लोगों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो