scriptगठबंधन सरकार पर भडक़े सांसद जोशी | Joshi, MP, fluttered on coalition government | Patrika News

गठबंधन सरकार पर भडक़े सांसद जोशी

locationबैंगलोरPublished: May 22, 2019 12:32:51 am

राज्य की गठबंधन सरकार की सांसद प्रहलाद जोशी ने आलोचना की है। गठबंधन को प्रासंगिक शिशु बताने के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बयान पर जोशी ने पलटवार किया।

गठबंधन सरकार पर भडक़े सांसद जोशी

गठबंधन सरकार पर भडक़े सांसद जोशी

हुब्बल्ली. राज्य की गठबंधन सरकार की सांसद प्रहलाद जोशी ने आलोचना की है। गठबंधन को प्रासंगिक शिशु बताने के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बयान पर जोशी ने पलटवार किया। कुमारस्वामी ने बयान दिया था कि गठबंधन सरकार प्रासंगिक शिशु है। इस पर पलटवार करते हुए प्रहलाद जोशी ने कहा कि यह प्रासंगिक शिशु नहीं बल्कि अवैध शिशु है। यह अवैध शिशु शीघ्र ही प्राकृतिक तौर पर मृत्यु को प्राप्त होगा।


गठबंधन सरकार को विसर्जित करना ही बेहतर है कहकर बसवराज होरट्टी की ओर से दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जोशी ने कहा कि बसवराज होरट्टी तथा जद (ध) प्रदेशाध्यक्ष एच. विश्वनाथ ने ही कहा है कि कर्नाटक राज्य में चुनाव का सामना नहीं किया है। इसके चलते इस बारे में हमें प्रतिक्रिया व्यक्त करने की जरूरत नहीं है। सिद्धरामय्या एक ड्रामा कम्पनी हैं।


देवेगौड़ा तथा उनका परिवार सत्ता में ना रहे यही सिध्दरामय्या का उद्देश्य है। सिध्दरामय्या तथा देवेगौड़ा के बीच की रंजिश चल रही है। सरकार चलाने वाले द्वेष की राजनीति कर रहे हैं। यह राज्य तथा देश का दुर्भाग्य है। गठबंधन टूटने के बाद भाजपा को क्या करना चाहिए इस पर फैसला लिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठों के साथ चर्चा कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

मधुमक्खियों के दंश से 30 घायल
तुमकूरु. जिले के मधुगिरी तहसील के वेंकटापुरा गांव में रविवार को मंदिर के परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 30 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों को मधुगिरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मंदिर परिसर में एक पेड़ के नीचे पूजा अनुष्ठान के दौरान धूप जलाया गया, इसके धुएं से मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग काफी दूर तक भागते रहे। आस-पास के गांव वालों ने घायलों की प्राथमिक चिकित्सा कर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो