जेवाइएस कार्यकर्ताओं ने सीखा मंच संचालन का गुर
बैंगलोरPublished: Sep 27, 2022 07:53:02 am
आईपीएस कार्यशाला का दीक्षांत समारोह


जेवाइएस कार्यकर्ताओं ने सीखा मंच संचालन का गुर
बेंगलूरु. जैन युवा संगठन ने सदस्यों के लिए इम्पेक्ट पब्लिक स्पीकिंग (आईपीएस)कार्यशाला का दीक्षांत समारोह एवं ऑरियंटेशन एंड इंडक्शन का आयोजन किया गया। जैन युवा संगठन ने अपने ही सदस्यों को मंच संचालन के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से 19 से 25 सितंबर साप्ताहिक आईपीएस कार्यशाला का आयोजन आदर्श कॉलेज में किया। अध्यक्ष दिनेश खिवेसरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला के संयोजक अमित सिंघवी ने मंच संचालन के गुर सिखाए। सिंघवी ने बताया कि इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए फैकल्टी पायलट मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हितेश गिरिया एवं उनके साथी को-पायलट विनोद मोदी और नेहा चौधरी ने संगठन के सदस्यों को मंच संचालन करने की कला बताई। मुख्य अतिथि आदर्श कॉलेज के मंत्री जितेन्द्र मरडिय़ा ने कॉलेज के बारे में जानकारी दी। पायलेट हितेश गिरिया एवं को पायलेट नेहा चौधरी ने विचार व्यक्त किए। आईपीएस कार्यशाला में16 सदस्य सहभागी बने। फैकल्टी टीम ने सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों गौरव सुराणा, कपिल कल्या, आशीष कोठारी का चयन किया एवं संगठन की ओर से उन तीनों को पुरुस्कृत किया गया। आभार मंत्री महेन्द्र बागरेचा ने जताया। उपाध्यक्ष मुकेश बाबेल, सहमंत्री मदन मुणोत, कोषाध्यक्ष दिनेश तातेड़ एवं कार्यकारिणी सदस्य और संगठन के सदस्यगण सेवा ट्रस्ट से महावीर चोपड़ा, शांतिलाल मेहता उपस्थित थे। दीक्षांत समारोह के पश्चात ऑरियंटेशन एंड इंडक्शन कार्यक्रम रखा गया।
संगठन के पूर्व मंत्री प्रेमचन्द कोठरी ने जेवाएस की स्थापना से लेकर सरकार के साथ जन्म कल्याणक की जानकारी प्रेषित की। पूर्व अध्यक्ष गौतम मेहता ने संगठन का पौधे से वृत्वृक्ष के सफरनामा की जानकारी दी। दिलीप संचेती ने संविधान के बारे में बताया। पूर्व अध्यक्ष रूपचंद कुमट ने संगठन में जुडऩे का महत्व बताया। संचालन अमित सिंघवी ने किया एवं आभार सहमंत्री मदन मुणोत ने जताया।