scriptकन्‍नड फिल्‍मों के युवा अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन | Kannada actor Chiranjeevi Sarja passes away at the age of 39 | Patrika News

कन्‍नड फिल्‍मों के युवा अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन

locationबैंगलोरPublished: Jun 08, 2020 01:17:45 am

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने जताया शोक

कन्‍नड फिल्‍मों के युवा अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन

कन्‍नड फिल्‍मों के युवा अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का निधन

बेंगलूरु. संदलवुड के अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (39) का यहां शुक्रवार अपराह्न 3:30 बजे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। दिल का दौरा पडने के बाद उन्हें रविवार को दोपहर 2:30 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
17 अक्टूबर वर्ष 1980 में बेंगलूरु में उनका जन्म हुआ था। वे अभिनेता अर्जुन सर्जा के भांजे और एक्‍शन हीरो ध्रुव सर्जा के भाई थे। उन्होंने वर्ष 2018 में संदलवुड अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। उनके निधन की खबर फैलते ही प्रशंसकों और कन्‍नड़ फिल्‍म उद्योग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने युवा फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सर्जा (chiranjeevi sarja) के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिरंजीवी सर्जा को अभी अनेक उपलब्धियां हासिल करनी थीं। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत ने एक उत्तम अभिनेता को खो दिया है।
विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या ने कहा कि चिरंजीवी सर्जा की मृत्यु से गहरा दुख हुआ है। इस युवक को और अधिक समय तक अभिनय कर सभी का मनोरंजन करना चाहिए था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो