scriptकर्नाटक : धारवाड़ मेडिकल कॉलेज के 124 और निकले कोविड पॉजिटिव | Karnataka: 124 more from Dharwad Medical College tested positive | Patrika News

कर्नाटक : धारवाड़ मेडिकल कॉलेज के 124 और निकले कोविड पॉजिटिव

locationबैंगलोरPublished: Nov 28, 2021 11:21:37 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

कॉलेज परिसर सहित इसके आसपास के 500 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है

कर्नाटक : धारवाड़ मेडिकल कॉलेज के 124 और निकले कोविड पॉजिटिव

26 new corona positives found in Rajasthan

बेंगलूरु. धारवाड़ जिले के एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस एंड हॉस्पिटल के 124 और विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव निकले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 306 पहुंच गई है।

प्रदेश के कपड़ा और चीनी मंत्री शंकर पाटील मुनेनकोप्पा ने रविवार को कॉलेज के दौरे के बाद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस घटना से घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। कॉलेज परिसर सहित इसके आसपास के 500 मीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। कॉलेज के सभी 3,973 चिकित्सकों, कर्मचारियों और छात्रों की कोविड जांच की गई है। इनमें से कुल 306 लोग संक्रमित निकले हैं।

उल्लेखनीय है कि 15-19 नवंबर तक जिले के डॉ. वीरेंद्र हेगड़े सभागार में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया था। कुछ छात्रों ने बुखार और खांसी की शिकायत की थी। जांच में दो छात्र संक्रमित निकले। इसके बाद अन्य की जांच की गई। गुरुवार को 66 मामलों की पुष्टि हुई। शुक्रवार को 116 और मामले सामने आए। बीते दो दिनों में 124 और पुष्ट मामले सामने आए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो