बैंगलोरPublished: Nov 19, 2021 07:22:28 pm
Nikhil Kumar
- कर्नाटक में शुक्रवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.26 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.65 फीसदी दर्ज की गई
बेंगलूरु. कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोविड के 242 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से उबरे 329 लोगों को छुट्टी मिली। अभी तक संक्रमित कुल 29,93,139 लोगों में से 29,47,683 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। 7,258 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से कुल 38,169 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।