scriptकर्नाटक : एक दिन में कोविड के 25000 मामले | Karnataka : 25000 covid cases in 24 hours | Patrika News

कर्नाटक : एक दिन में कोविड के 25000 मामले

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2022 09:34:53 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 1.15 लाख से अधिक उपचाराधीन- टीपीआर 12 प्रतिशत से ज्यादा

कर्नाटक : एक दिन में कोविड के 25000 मामले

Today three patients died of corona in Rajasthan

 

 

 

बेंगलूरु. पाबंदियों के बावजूद राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड के 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आने से सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 12.39 फीसदी के साथ राज्य में बीते 24 घंटे में 25,005 संक्रमितों की पुष्टि हुई। राज्य में रिकवरी दर 95.06 फीसदी है। अब तक संक्रमित कुल 31,24,524 लोगों में से 29,70,365 लोग संक्रमण से उबरे हैं। इनमें से 2,363 लोग गुरुवार को स्वस्थ हुए। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोविड से आठ मौतों की पुष्टि की। अब तक कुल 38,397 मौतें हुई हैं। 1,15,733 सक्रिय मामले हैं।

92 फीसदी पहुंची रिवकरी दर
25,005 मरीजों में से 18,374 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में सामने आए हैं। शहर में सक्रिय मामलों की संख्या 90,893 पहुंच गई है। 13,53,331 संक्रमितों में से 12,46,001 संक्रमित संक्रमण से उबरे हैं। रिकवरी दर 92.06 फीसदी है। शहर में कोविड से कुल 16,436 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से तीन मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई।

दो जिलों में 600 से ज्यादा मामले
मैसूरु जिले में 695, दक्षिण कन्नड़ जिले में 625, तुमकूरु जिले में 547, हासन जिले में 490, मंड्या जिले में 406, धारवाड़ जिले में 399, उडुपी जिले में 379, कलबुर्गी जिले में 346, कोलार जिले में 293, बेलगावी जिले में 276, उत्तर कन्नड़ जिले में 250, शिवमोग्गा जिले में 212 नए मामले सामने आए हैं।

दो लाख से ज्यादा सैंपल जांचे
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 42,563 रैपिड एंटीजन और 1,59,141 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 2,01,704 नए सैंपल जांचे।
राज्य में गुरुवार को 1,85,729 लोगों का टीकाकरण हुआ। इनमें से 27,668 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगी जबकि 15-17 आयु वर्ग के 45,942 बच्चों का टीकाकरण हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो