script24 घंटे में 257 पॉजिटिव, 205 डिस्चार्ज, पांच मौतें | Karnataka : 257 new covid cases in 24 hours | Patrika News

24 घंटे में 257 पॉजिटिव, 205 डिस्चार्ज, पांच मौतें

locationबैंगलोरPublished: Nov 29, 2021 09:18:25 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

51 फीसदी मरीज बेंगलूरु से

24 घंटे में 257 पॉजिटिव, 205 डिस्चार्ज, पांच मौतें

24 घंटे में 257 पॉजिटिव, 205 डिस्चार्ज, पांच मौतें

बेंगलूरु. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 257 नए मामले सामने आए। अभी तक संक्रमित कुल 29,95,857 लोगों में से 29,50,747 लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें से 205 लोगों को सोमवार को छुट्टी मिली। 6,878 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से कुल 38,203 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से पांच मौतों की पुष्टि सोमवार को हुई। दो मौतें बेंगलूरु शहर में हुई हैं।
प्रदेश में सोमवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.45 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.94 फीसदी दर्ज की गई। रिकवरी दर 98.49 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

257 नए मरीजों में से 131 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,56,267 संक्रमितों में से 12,34,627 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में कोविड से कुल 16,331 मरीजों की मौत हुई है। 5,308 मरीजों का उपचार जारी है।

तुमकूरु जिले में 23, हासन जिले में 21, मैसूरु जिले में 15, कोडुगू जिले में 14, धारवाड़ जिले में 11 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 7,352 रैपिड एंटीजन और 49,473 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 56,825 नए सैंपल जांचे।

प्रदेश में सोमवार शाम 3.30 बजे तक 4,06,470 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल 7,37,22,024 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो