scriptकोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 282 पॉजिटिव, 349 डिस्चार्ज, 13 मौतें | Karnataka : 282 new covid cases in 24 hours, 13 dead | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में 24 घंटे में 282 पॉजिटिव, 349 डिस्चार्ज, 13 मौतें

locationबैंगलोरPublished: Oct 28, 2021 03:57:19 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

प्रदेश मेें बुधवार शाम 3.30 बजे तक 4,90,315 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल 6,43,38,147 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है

corona2.jpg

बेंगलूरु. प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 282 नए मामले आए जबकि संक्रमण से उबरे 349 लोगों को छुट्टी मिली। अभी तक संक्रमित कुल 29,86,835 लोगों में से 29,40,339 लोगों ने कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीती है। 8,430 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में अभी तक कोविड से 38,037 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 13 मौतों की पुष्टि बुधवार को की। इनमें से छह मौतें बेंगलूरु शहर में हुई हैं। राज्य में बुधवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.24 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 4.60 फीसदी रही।

50 फीसदी मरीज बेंगलूरु से
282 नए मरीजों में से 142 यानी 50.35 फीसदी मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,51,155 संक्रमितों में से 12,28,469 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 6,426 एक्टिव मामले हैं। शहर में कोविड से 16,259 मरीजों की मौत हुई है।
कोडुगू जिले में 31, दक्षिण कन्नड़ जिले में 28, हासन जिले में 18 और मैसूरु जिले में 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

प्रदेश मेें बुधवार शाम 3.30 बजे तक 4,90,315 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल 6,43,38,147 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 23,734 रैपिड एंटीजन और 93,617 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,17,351 नए सैंपल जांचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो