scriptकर्नाटक : कोविड-19 की जाली नेगेटिव रिपोर्ट देने वाला गिरफ्तार | Karnataka : arrested for selling fake negative RT-PCR test reports | Patrika News

कर्नाटक : कोविड-19 की जाली नेगेटिव रिपोर्ट देने वाला गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: May 14, 2021 02:58:28 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

वह एक रिपोर्ट देने के लिए पांच सौ से एक हजार रुपए प्राप्त करता था

arrest8.jpg

नागपुर कंट्रोल रूम से आया फोन और अमरकंटक ट्रेन की एसी कोच से रेपिस्ट गिरफ्तार

बेंगलूरु. उप्पारपेट पुलिस ने अपने गांव लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों को जाली कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट देने वाले को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार अक्कीपेट निवासी संपतलाल (32) ने पिछले 15 दिन में सिटी रेलवे स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों को नेगेटिव रिपोर्ट देकर लाखों रुपए कमाए थे। वह एक रिपोर्ट देने के लिए पांच सौ से एक हजार रुपए प्राप्त करता था। वह प्रसिद्ध संस्थानों के नाम की नकली मोहरें इस्तेमाल करता था। कई प्रवासी श्रमिक जाली नेगेटिव रिपोर्ट लेकर अपने गांव लौट चुके हंै। आरोपी को रेलवे स्टेशन पर जाली नेगेटिव रिपोर्ट बेचते समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे का भुगतान

– उप मुख्यमंत्री कारजोल बोले

बेंगलूरु. लोकनिर्माण विभाग ने आठ वर्ष से लंबित 417 मामलों का निपटारा कर किसानों से अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री गोविंद कारजोल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां गुरुवार को कहा कि शिवमोग्गा-चित्रदुर्ग, मधुगिरी से आंध्र प्रदेश की सीमा तक तथा कोल्लेगाल से केरल की सीमा तक सड़क निर्माण के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण किया गया था। लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते किसानों को मुआवजे की रकम का भुगतान नहीं किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान होने के बाद 80 करोड़ रुपए सीधे किसानों के खातों में जमा कर दिए गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो