बैंगलोर

कर्नाटक: नशे में था कार चालक, झपकी ने ले ली सात लोगों की जान

मकर संक्रांति के लिए जा रहे थे गांव

बैंगलोरJan 14, 2022 / 06:39 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. कर्नाटक के दावणगेरे जिले में शुक्रवार को मकर संक्रांति पर एक भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत (Seven persons were killed ) हो गई। मृतक बेंगलूरु से अपने पैतृक गांव मकर संक्रांति मनाने जा रहे थे। रास्ते कार के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि दुर्घटना का कारण यह था कि कार चालक नशे में था और उसे झपकी आ गई थी जिसके कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार मार्ग विभाजक से टकरा गई। इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जालूर तालुक के कनानाकट्टे गांव के पास हुई।
दुर्घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सीबी ऋष्यंत के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 13 पर कनानाकट्टे टोल गेट के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उस समय कार चालक नशे में था और उसे झपकी आ गई थी।
मृतकों की पहचान मल्लनगौड़ा (22), संतोष (21), संजीव (20), जयभीम (18), रघु (23), सिद्धेश (20) और वेदमूर्ति (18) के रूप में हुई है।

मृतकों में चार यादगीर जिले के शाहपुर तालुक के थे, जबकि दो अन्य विजयनगर जिले के कुदलीगी तालुक के थे। सातवां मृतक विजयपुर जिले के तालिकोटी का रहने वाला था।
मृतकों के शवों को जगलुर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस ने कहा कि कार में सवार लोग मकर संक्राति मनाने के लिए बेंगलूरु से अपने घर जा रहे थे।

Home / Bangalore / कर्नाटक: नशे में था कार चालक, झपकी ने ले ली सात लोगों की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.