scriptकर्नाटक : कोलोरेक्टल कैंसर के मामले बढ़े | Karnataka : colorectal cancer cases rise | Patrika News

कर्नाटक : कोलोरेक्टल कैंसर के मामले बढ़े

locationबैंगलोरPublished: Oct 19, 2021 10:48:03 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

स्वस्थ जीवन शैली, खाने का सही तरीका, उचित पोषण, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है

कर्नाटक : कोलोरेक्टल कैंसर के मामले बढ़े

World Cancer Day 2021 :कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों व तथ्यों को जाने और समझे,पढ़िए पूरी खबर

बेंगलूरु. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि गतिहीन जीवन शैली वाले लोगों व विशेषकर आज के आइटी पेशेवरों पर कई स्वास्थ्य समस्याओं का उच्च जोखिम है। 20-40 आयु वर्ग के बीच कोलोरेक्टल कैंसर बढ़ रहे हैं। आंत और मलाशय का कैंसर एक साथ हो जाए तो इसे कोलोरेक्टल कैंसर कहते हैं। यह विश्व में तीसरा सबसे आम कैंसर है। जीवनकाल में कोलोरेक्टल कैंसर होने का जोखिम 20 में से एक है। रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर होता है और यह रोकथाम एक आदत बन जानी चाहिए।

आंत दूसरा मस्तिष्क
वे सोमवार को बेंगलूरु बाउल केयर का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आंत को दूसरा मस्तिष्क कहा जाता है। स्वस्थ जीवन शैली, खाने का सही तरीका, उचित पोषण, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वे पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है कि कोलोरेक्टल कैंसर क्यों होता है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में इसके कई जोखिम कारकों की पहचान जरूरी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो