scriptकर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले : जल्द से जल्द टीकाकरण उद्देश्य | Karnataka : corona vaccination for all priority | Patrika News

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले : जल्द से जल्द टीकाकरण उद्देश्य

locationबैंगलोरPublished: Jun 01, 2021 09:13:01 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकता है

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बोले : जल्द से जल्द टीकाकरण उद्देश्य

file photo

बेंगलूरु. स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर (Dr. K. Sudhakar) ने लोगों से मास्क व सामाजिक दूर सही कोविड नियंत्रण अन्य पाबंदियों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण कोविड के मामले घटे हैं। पॉजिटिविटी दर 45 से घटकर 15 फीसदी से नीचे पहुंच गई है। कई राज्यों में पॉजिटिविटी दर आठ से नौ फीसदी है। मौजूदा स्थिति व भविष्य को ध्यान रखते हुए मुख्यमंत्री बी. एस. येडियूरप्पा तकनीकी सलाहकार समिति के सहयोग से आगे की रणनीति तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण उद्देश्य है। इससे कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकता है। बच्चों के टीके पर भी ट्रायल जारी है। सकारात्मक रिपोर्ट की उम्मीद है। टीकाकरण के बाद भी मास्क व अन्य पाबंदियों का पालन जरूरी है।

वैक्सीन अभियान पर झूठा प्रचार कर रही कांग्रेस
डॉ. सुधाकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वैक्सीन अभियान पर झूठा प्रचार कर रही है। लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में 20 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। अन्य देशों के मुकाबले भारत ने यह उपलब्धि जल्दी हासिल की है। लेकिन, राजनीति से प्रेरित दुष्प्रचार निराधार अफवाह फैला रहा है।

डॉ. सुधाकर ने कहा कि दूसरी दवाओं की तरह विदेशों से कोरोना वैक्सीन की खरीद उतनी आसान नहीं है। विदेशी कंपनियों की अपनी सीमाएं व समस्याएं हैं। यह राजनीति करने का समय नहीं है। मामले की गंभीरता को समझते हुए विपक्षी दलों को कोरोना को हराने में मदद करनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो