scriptकोरोना : कर्नाटक में एक दिन में मिले 9725 नए मरीज | karnataka : covid active cases crosses one lakh mark again | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में मिले 9725 नए मरीज

locationबैंगलोरPublished: Sep 16, 2020 09:21:40 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

कुल संक्रमितों की संख्या 4,84,990 पहुंच गई है। इनमें से 1,01,626 मरीज उपचाराधीन है। कुल 3,75,809 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 6,583 मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में मिले 9725 नए मरीज

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में मिले 9725 नए मरीज

बेंगलूरु. कर्नाटक (Karnataka) में 10 सितंबर को कोविड के एक्टिव मामले पहली बार एक लाख के पार हुए थे। लेकिन अगले ही दिन 11 सितंबर को एक साथ 12,545 मरीजों के स्वस्थ होने से एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 98,326 पहुंच गई थी। अब पांच दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या एक बार फिर एक लाख के पार हो गई है। एक दिन में 9,725 नए मरीज मिले हैं।

इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 4,84,990 पहुंच गई है। इनमें से 1,01,626 मरीज उपचाराधीन है। कुल 3,75,809 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 6,583 मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली। कोरोना वायरस संक्रमित 7,555 मरीजों ने जान गंवाई है। इनमें से 19 मरीजों की मौत गैर कोविड कारणों से हुई है। बेंगलूरु में 267 और हासन जिले में 102 सहित कुल 818 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को और 70 मरीजों के मौत की पुष्टि की। मृत्यु दर 1.55 फीसदी और रिकवरी दर 77.48 फीसदी रही।

गत 24 घंटे में 34,336 रैपिड एंटीजन और 36,645 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 70981 सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 39,86,283 मरीजों की जांच हुई है।

9,725 नए मरीजों में से 3,571 मरीज बेंगलूरु शहरी जिले में सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की तादाद 1,80,283 पहुंच गई है। इनमें से 1,38,289 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 39,472 मरीज अब भी उपचाराधीन हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 2,521 मरीजों की मौत हुई है। 27 मरीजों के मौत की पुष्टि बुधवार को हुई।

मैसूरु जिले में 748 मरीजों की पुष्टि हुई। कुल 2,7486 मरीजों में से 5,989 मरीज उपचाराधीन हैं और 20,864 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 633 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 466 लोग संक्रमित हुए हैं। अब तक मिले कुल 18,558 मरीजों में से 13,608 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 4,499 मरीजों का उपचार जारी है। कोविड से 449 मरीजों की मौत हुई है। गत दो दिनों से एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।

तुमकूरु जिले में भी 401 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 10,002 पहुंच गई है। इनमें से 7,098 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 2,703 मरीजों का उपचार जारी है। 201 मरीजों को बचाया नहीं जा सका है।

बल्लारी जिले में 381 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 27,512 संक्रमितों में से 22,002 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 5,157 एक्टिव मामले हैं। 353 मरीजों की मौत हुई है।

हासन जिले में 308 नए संक्रमित मिले। कुल 12850 मरीजों में से 237 मरीजों की मौत हुई है। 9,042 मरीज ठीक हुए हैं और 3,571 मरीज उपचाराधीन हैं।

अन्य प्रभावित जिले
बागलकोट जिले में 158, बेलगावी जिले में 258, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 168, बीदर जिले में 52, चामराजनगर जिले में 65, चिकबल्लापुर जिले में 149, चिकमगलूरु जिले में 171, चित्रदुर्ग जिले में 227, दावणगेरे जिले में 213, धारवाड़ जिले में 246, गदग जिले में 108, हावेरी जिले में 81, कलबुर्गी जिले में 221, कोडुगू जिले में 41, कोलार जिले में 101, कोप्पल जिले में 152, मंड्या जिले में 182, रायचुर जिले में 193, रामनगर जिले में 62, शिवमोग्गा जिले में 293, उडुपी जिले में 191, उत्तर कन्नड़ जिले में 294, विजयपुर जिले में 115 और यादगीर जिले में 109 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो