बीते 24 घंटे में कोविड के 29 नए मरीज मिले और 61 लोग स्वस्थ हुए। अब तक संक्रमित कुल 39,45,727 लोगों में से 39,04,162 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और रिकवरी दर 98.94 फीसदी है। राज्य में अब 1,468 सक्रिय मामले हैं। कोविड से कुल 40,055 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में मंगलवार को पॉजिटिविटी दर 0.23 फीसदी रही। बीते एक सप्ताह के दौरान राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.33 फीसदी जबकि केस फेटालिटी दर 0.96 फीसदी रही।
29 में से 24 मामले बेंगलूरु शहर में सामने आए हैं। अब तक संक्रमित कुल 17,81,828 लोगों में से 17,63,489 लोग स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी दर 98.97 फीसदी है और कोविड से 16,961 मरीजों की मौत हुई है।
कलबुर्गी जिले में दो सहित बल्लारी, दक्षिण कन्नड़ व रामनगर जिले में एक-एक नए मरीज मिले। शेष जिलों में नए मरीजों की संख्या शून्य रही।
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 5345 रैपिड एंटीजन और 7031 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 12376 नए सैंपल जांचे।
12-14 आयु वर्ष के 57,773 सहित 83,812 लोगों का टीकाकरण हुआ।
केस - मौतें - स्वस्थ
01 अप्रेल - 62 - 00 - 70
02 अप्रेल - 34 - 00 - 79
03 अप्रेल - 50 - 00 - 51
04 अप्रेल - 38 - 01 - 52
05 अप्रेल - 29 - 00 - 61
बीबीपी में बढ़ा जेब्रा का कुनबा
बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (बीबीपी) की जेब्रा कावेरी दूसरी बार मां बनी है। कावेरी ने सोमवार तड़के 3:45 बजे बच्चे को जन्म दिया। इसके साथ ही बीएनपी में जेब्रा की संख्या पांच हो गई है। कावेरी इससे पहले कावेरी वर्ष 2020 में मां बनी थी।
सहायक निदेशक (पशु चिकित्सा सेवाएं) डॉ. उमाशंकर के. एस. ने बताया कि जेब्रा का गर्भकाल 12 से 13 महीने का होता है और बच्चे के शरीर पर शुरू में भूरे रंग की धारियां होती हैं , जो अंतत: काली हो जाती हैं। आगंतुक चिडिय़ाघर में नवजात बच्चे की झलक पा सकते हैं।