बैंगलोर

कर्नाटक : नौ हजार से कम हुए एक्टिव मामले

– 24 घंटे में 365 पॉजिटिव, 443 डिस्चार्ज, आठ मौतें

बैंगलोरOct 22, 2021 / 03:52 pm

Nikhil Kumar

Corona vaccination

बेंगलूरु. प्रदेश में गत 24 घंटे में कोविड के 365 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण से उबरे 443 लोगों को छुट्टी मिली। अभी तक संक्रमित कुल 29,84,849 लोगों में से 29,37,848 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 8,988 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में कोविड से कुल 37,984 मरीजों की मौत हुई है। आठ मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.31 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 2.19 फीसदी है।

58 फीसदी नए मामले बेंगलूरु से
365 नए मरीजों में से 210 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 12,50,125 पहुंच गई। हालांकि, इनमें से 12,27,149 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। 6,746 एक्टिव मामले हैं। शहर में कोविड से 16,229 मरीजों की मौत हुई है। चार मौतों की पुष्टि गुरुवार को हुई।

दक्षिण कन्नड़ जिले में 33, हासन जिले में 33, मैसूरु जिले में 17 और शिवमोग्गा जिले में 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई।
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 22,389 रैपिड एंटीजन और 95,324 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,17,713 नए सैंपल जांचे। प्रदेश मेें गुरुववार शाम 3.30 बजे तक 1,33226 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.