scriptकोरोना : कर्नाटक में दो दिन से बढ़े एक्टिव मरीज | Karnataka : covid active cases rise | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में दो दिन से बढ़े एक्टिव मरीज

locationबैंगलोरPublished: Oct 30, 2021 11:58:45 am

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 24 घंटे में 381 पॉजिटिव, 305 डिस्चार्ज, सात मौतें

Corona patient found in this district of Rajasthan...

Corona patient found in this district of Rajasthan…

बेंगलूरु. प्रदेश के कोविड के नए मामलों व मृतकों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते कुछ दिनों से एक्टिव मरीजों की संख्या बढऩी शुरू हो गई है। 27 अक्टूबर को प्रदेश में 8,430 एक्टिव मरीज थे। अगले दिन गुरुवार को इनकी संख्या बढ़कर 8,557 हो गई। जबकि शुक्रवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 8,626 रही।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड के 381 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 29,87,694 पहुंच गया। हालांकि, इनमें से 29,40,978 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। कोविड से कुल 38,061 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से सात मृतकों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। राज्य में शुक्रवार को टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 0.33 फीसदी और केस फेटालिटी दर (सीएफआर) 1.83 फीसदी रही। प्रदेश में रिकवरी दर 98.43 फीसदी और मृत्यु दर 1.27 फीसदी है।

47 फीसदी नए मरीज बेंगलूरु से
381 नए मरीजों में से 179 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले हैं। कुल 12,51,569 संक्रमितों में से 12,28,755 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 6,543 एक्टिव मामले हैं। शहर में कोविड से 16,270 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से चार मृतकों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। शहर में रिकवरी दर 98.17 फीसदी जबकि मृत्यु दर 1.29 फीसदी है।

मैसूरु जिले में 55, दक्षिण कन्नड़ जिले में 35, हासन जिले में 28 और कोडुगू जिले में 21 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

प्रदेश मेें शुक्रवार शाम 3.30 बजे तक 2,24,144 लोगों का टीकाकरण हुआ। अभी तक कुल 6,50,16,503 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में गत 24 घंटे में 22,515 रैपिड एंटीजन और 90,143 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 1,12,658 नए सैंपल जांचे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो