बैंगलोर

कर्नाटक : कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

– सरकारी लैबों ने जांचे 62 फीसदी सैंपल

बैंगलोरJun 04, 2021 / 06:11 pm

Nikhil Kumar

corona

बेंगलूरु. कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को तीन करोड़ कोविड जांचों का आंकड़ा पार (Karnataka crosses 3-crore mark in Covid tests) कर दिया। गुरुवार को राज्य में कुल 1,50,168 नए सैंपल जांचे गए। इसके साथ ही जांचे गए कुल नमूनों की संख्या 3,01,49,275 पहुंच गई। इनमें से 1,59,53,210 जांच इसी वर्ष किए गए हैं। गत वर्ष जांचे गए नमूनों की संख्या 1,41,96,065 रही।

82 फीसदी नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने ट्वीट कर स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों व जांच केंद्रों के कर्मचारियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि करीब 82 फीसदी नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच हुई। राज्य में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान से मान्यता प्राप्त 192 लैब हैं। इनमें 66 लैब सरकारी और 126 लैब निजी हैं। सरकारी लैबों ने 62 फीसदी और निजी लैबों ने 38 फीसदी सैंपल जांचे हैं।

केंद्र सरकार जून में कोरोना टीके की 45 लाख खुराक भेजेगी जबकि राज्य सरकार 13.7 लाख खुराक सीधे कंपनियों से खरीदेगी।

Home / Bangalore / कर्नाटक : कोरोना वायरस की जांच का आंकड़ा तीन करोड़ के पार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.