बैंगलोरPublished: Jul 30, 2023 07:59:32 pm
Nikhil Kumar
Bengaluru के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक संयुक्त पैरास्टोमल और पेरिनियल हर्निया सर्जरी करके ड्युअल हर्निया (dual hernia) हटाए। सर्जरी एक 76 वर्षीय महिला पर की गई , जिसे एक ही समय में पैरास्टोमल हर्निया (पिछले सर्जिकल चीरों के कारण अंगों का बाहर निकलना) और पेरिनियल हर्निया (पेल्विक क्षेत्र के नीचे के अंगों का पेट में बाहर निकलना) हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार अपनी तरह का यह अनूठा मामला है।