पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला मवेशी चराने पहाड़ी की तरफ गई थी। वहां जुआ खेल रहे रवि (45) ने महिला पर आरोप लगाया कि मवेशियों ने उसके खेतों में घुस कर उसकी फसलों का नुकसान पहुंचाया। फिर उसने महिला के साथ बलात्कार किया।
रविके दो साथियों ने भी महिला से बलात्कार किया। महिला बेहोश हो गई तो उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
दोड्डादोवलंदे पुलिस थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर रवि को गिरफ्तार किया। उसके दो साथियों की तलाश जारी है।
बेसकॉम के अभियंता को छापे की धमकी देकर लूटा
बेंगलूरु. एक युवक ने खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का पुलिस उप अधीक्षक बताते हुए तुमकूर सर्कल में बेसकॉम के अधीक्षक अभियंता से 1.50 लाख रुपए ऐंठ लिए।
अधीक्षक अभियंता गुरुस्वामी को पिछले सप्ताह एक कॉल आया। एक युवक ने खुद को एसीबी का पुलिस उप अधीक्षक बताकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने और छापा मारने की बात कही। फिर युवक ने कहा कि छापा रोकना है तो उसके बैंक खाते में 1.5 लाख रुपए जमा कराए।
शिकायत दर्ज
गुरुस्वामी ने डर कर अपने एक दोस्त से खाते में रुपए जमा करवा दिए। लेकिन जब युवक ने फिर से 50 हजार रुपए की मांग की तो गुरुस्वामी को संदेह हुआ और उन्होंने हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी।