scriptकर्नाटक : जिराफ यदुनंदन की मौत, अकेली पड़ी गौरी | Karnataka : Giraffe Yadunandan dies, Gauri becomes alone again | Patrika News

कर्नाटक : जिराफ यदुनंदन की मौत, अकेली पड़ी गौरी

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2021 07:20:06 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– यदुनंदन का जन्म मैसूरु चिडिय़ाघर में ही हुआ था

कर्नाटक : जिराफ यदुनंदन की मौत, अकेली पड़ी गौरी

कर्नाटक : जिराफ यदुनंदन की मौत, अकेली पड़ी गौरी

बेंगलूरु. बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (बीबीपी) ने जिराफ यदुनंदन को खो दिया। जिराफ गौरी फिर से अकेली हो गई। दम घुटने से रविवार दोपहर को उसकी मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार यदुनंदन गलती से उपचार क्षेत्र में प्रवेश कर गया और उसकी लंबी गर्दन फंस गई। ठीक से सांस नहीं ले पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

बीबीपी में गौरी अकेली थी। इसलिए साढ़े तीन वर्ष के युदनंदन को गत वर्ष 24 अप्रेल को मैसूरु चिडिय़ाघर से बीबीपी लाया गया था। विंग कमांडर जी. बी. अत्री ने युदनंदन को गत वर्ष गोद लिया था। बीबीपी के इतिहास में पहली बार किसी ने एक जिराफ को गोद लिया था। यदुनंदन का जन्म मैसूरु चिडिय़ाघर में ही हुआ था।

टाइगर रिजर्व में मृत मिला बाघ
चामराजनगर. बंडीपुर टाइगर रिजर्व के गुंड्रे रेंज में मंगलवार को एक पांच वर्ष का बाघ मृत मिला। नियमित गश्त के दौरान वन निरीक्षकों ने सबसे पहले शव को देखा। क्षेत्र निदेशक एस. आर. नतेश ने बताया कि होसहल्ली के पास वन डी-लाइन के किनारे एक झाड़ी में लगे लोहे के कांटेदार बाड़ में बाघ फंस गया था। अपराधी की पहचान कर ली गई है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो