scriptकर्नाटक : बिस्तर आवंटन में अनियमितता की न्यायिक जांच हो : रेड्डी | Karnataka : judicial inquiry into irregularities in bed allocation | Patrika News

कर्नाटक : बिस्तर आवंटन में अनियमितता की न्यायिक जांच हो : रेड्डी

locationबैंगलोरPublished: May 09, 2021 08:21:27 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

सरकार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में विफल

Covid-19 Infected Son

Covid-19 Infected Son

बेंगलूरु. कांग्रेस ने बिस्तर आवंटन में अनियामितता की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने शनिवार को कहा कि केवल बोम्मनहल्ली ही नहीं पालिका के अन्य सात क्षेत्रों में भी बिस्तर आवंटन में अनियामितता हुई है। इसलिए न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री बी.एस.येडियूरप्पा को पत्र लिखा है। इसमें भाजपा के कई जनप्रतिनिधि लिप्त हैं। इस मामले की न्यायिक जांच कराना ही उचित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक तरह से गुंडाराज चल रहा है। सरकार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में विफल है। बोम्मनहल्ली में विधायक सतीश रेड्डी के समर्थकों ने वार रूम के प्रभारी आईएएस अधिकारी यशवंत पर हमला कर उन्हें बुरा भला कहा। पुलिस ने मौके पर होने के बावजूद कुछ नहीं किया। ऐसी ही घटना दक्षिण क्षेत्र में भी हुई है। वहां के आईएएस अधिकारी पर भी हमला किया गया। भाजपा ने वहां कार्यरत कर्मचारियों को हटाने की मांग की है। बोम्मनहल्ली के वार रूम में एक समुदाय के 17 कर्मचारियों को हटाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। बाकी क्षेत्रो में कर्मचारियों को धमकिया दी जा रही हैं और उत्पीडऩ किया जा रहाहै इसलिए कई कर्मचारियों ने काम पर लौटने से इनकार किया है।

विधायक कृष्ण बैरेगौड़ा ने कहा कि बैटरायनपुर क्षेत्र के वार रूम में भी कर्मचारियों का उत्पीडऩ होने से वे शनिवार को काम पर नहीं आए। वार रूम में भाजपा का कब्जा होने से संक्रमितों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो