तेंदुए का अब तक कोई सुराग नहीं
बैंगलोरPublished: Nov 09, 2023 07:47:22 pm
- वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों ने जो पग मार्क दिखाए, वह एक कुत्ते के निकले


तेंदुए का अब तक कोई सुराग नहीं
वन विभाग को नाइस रोड के पास चिक्कटोगुर में लक्ष्मी देवी मंदिर के निकट एक घर के बगल में देखे गए Leopard का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। यहां तक की उसके Pug Mark भी नहीं दिखे हैं। सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी तेंदुआ कैद नहीं हुआ है। ऐसे में इस क्षेत्र में तेंदुए के होने की संभावना कम है। इसके बावजूद वन विभाग की टीम सतर्कता से निगरानी बनाए हुए है।