scriptकर्नाटक : भटकल से पाकिस्तानी युवती गिरफ्तार | Karnataka: Pakistani girl arrested from Bhatkal | Patrika News

कर्नाटक : भटकल से पाकिस्तानी युवती गिरफ्तार

locationबैंगलोरPublished: Jun 12, 2021 08:53:15 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

2014 में तीन माह के वीसा पर भारत आई थी और फिर पाकिस्तान नहीं लौटी

arrest_6.jpg

बेंगलूरु. उत्तर कन्नड़ जिले पुलिस ने भटकल में गत पांच सालों से अवैध रूप से रह रही पाकिस्तानी युवती को गिरफ्तार किया। उत्तर कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराज ने पत्रकारों को बताया कि भटकल के नवायत कालोनी में खतीजा मेहरिन (30) पांच साल से अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। न्यायालय से सर्च वारंट लेकर उसके निवास पर छापा मारा गया। खतीजा ने आठ साल पहले भटकल के युवक जावेद मोहिद्दीन के साथ दुबई में निकाह किया था। 2014 में तीन माह के वीसा पर भारत आई थी और फिर पाकिस्तान नहीं लौटी।

उन्होंने कहा कि खतीजा तीन बच्चों के साथ पति के घर में रहती थी। छापे के दौरान खतीजा के नाम राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। ये सभी कागजात जाली दस्तावेज देकर बनाए थे। पुलिस ने इन सभी दस्तावेज जब्त कर लिए।

खतीजा को न्यायालय के सामने पेश किया और न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है। पुलिस उपाधीक्षक बदरीनाथ, भटकल संभाग के पुलिस उपाधीक्षक बेल्लियप्पा, महिला एसआई बी.कुसुमा, और दान्डेली ग्रामीण पुलिस थाने की महिला एसआई एफ.हिना कौसर ने छापा मारा था। भटकल टाउन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो