scriptकर्नाटक : गंदगी से परेशान लोगों ने पंचायत के दफ्तर में कचरा फेंका | Karnataka: People troubled by dirt throw garbage in Panchayat office | Patrika News

कर्नाटक : गंदगी से परेशान लोगों ने पंचायत के दफ्तर में कचरा फेंका

locationबैंगलोरPublished: Jan 27, 2022 06:59:20 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

पंचायत के सदस्यों को अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया

garbage.jpg

बेंगलूरु. चामराज नगर जिले की गुंडलपेट तहसील के हुंडीहल्ली गांव के लोगों ने कई दिनों से जमा हो रहा कचरा तेरकाणाबी ग्राम पंचायत के दफ्तर में ले जा कर फेंका और पंचायत के सदस्यों को अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया।

गांव के लोग कई दिन से गांव में सफाई कराने की मांग कर रहे थे। ग्राम पंचायत के सदस्यों से हर बार आश्वासन ही मिलता था। बुधवार को गणतंत्र दिवस होने पर पंचायत के सदस्य मौजूद थे। गांव के लोगों ने खुद सफाई की और कचरे को टै्रक्टरों में भर कर ग्राम पंचायत दफ्तर के अंदर ठिकाने लगा दिया। लोगों ने ग्राम पंचायत सदस्यों को चेतावनी दी कि अगर सफाई और कचरा निस्तारण समस्या हल नहीं हुई तो फिर दफ्तर में कचरा फेंका जाएगा। जब सदस्यों ने लिखित आश्वासन दिया कि गांवों की सफाई होगी। इसके बाद दफ्तार के ताले खोल कर सदस्यों को मुक्त किया गया।

वृद्ध दंपती की हत्या का मामला : जांच के लिए दो विशेष दल गठित

बेंगलूरु. दावणगेरे जिले के पुलिस अधीक्षक एसबी ऋष्यंत ने वृद्ध दंपती के हत्यारों का सुराग लगाने के लिए दो विशेष दल गठित किए हैं। उन्होंने बुधवार को ंसंवाददाताओं को बताया कि दावणगेरे तहसील येलेबेतूर गांव निवासी गुरुसिद्धय्या (80) और उनकी पत्नी सरोजम्मा (75) फार्म हाउस में रहते थे। तीनों पुत्रियों का विवाह होने के बाद वे विदेश में रहती हैं। दंपती फार्म हाउस में बागवानी कर गुजारा करते थे। मंगलवार तड़के किसी ने कॉल बेल बजाई। गुरुसिद्धय्या ने कोई रिश्तेदार समझ कर दरवाजा खोला। बाहर खड़े आरोपियों ने गुरुसिद्धय्या पर दरांती से हमला कर दिया। गुरुसिद्धय्या ने सहायता के लिए शोर मचाया तो सरोजम्मा भी आ गई। हमलावरों ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने घर में रखे लाखों रुपए के जेवर और रुपए को छुआ तक नहीं। सरोजम्मा के जेवरों को भी हाथ नहीं लगाया। पुलिस को अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुरानी दुश्मनी या संपत्ति को लेकर हत्या की आशंका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो