scriptकोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 48049 नए मामले | Karnataka records 48049 new covid cases in a day | Patrika News

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 48049 नए मामले

locationबैंगलोरPublished: Jan 21, 2022 10:03:55 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

– 18115 लोगों ने दी कोरोना वायरस को मात

कोरोना : कर्नाटक में एक दिन में 48049 नए मामले

 

बेंगलूरु. कर्नाटक में गत 24 घंटे में 48,049 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 3,23,143 पहुंच गई है। टेस्ट पॉजिटिविटी दर 19.23 फीसदी है। राज्य में कोविड से अब तक कुल 38,537 मरीजों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 22 मौतों की पुष्टि शुक्रवार को की। राज्य में अब तक संक्रमित 34,25,002 लोगों में से 30,63,292 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इनमें से 18,115 लोगों को शुक्रवार को संक्रमण मुक्त घोषित किया गया।

60 फीसदी नए मरीज बेंगलूरु से
48,049 नए मरीजों में से 29,068 मरीज अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में सामने आए हैं। यहां अभी तक संक्रमित कुल 15,42,092 लोगों में से 13,02,027 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोविड से कुल 16,484 मौते हुई हैं। छह मौतों की पुष्टि शुक्रवार को हुई।

तुमकूरु में 2000 से ज्यादा केस
तुमकूरु जिले में 2021, हासन जिले में 1889, मंड्या जिले में 1506, कलबुर्गी जिले में 1164, बेंगलूरु ग्रामीण जिले में 1036, उडुपी जिले में 1018, मैसूरु जिले में 915, दक्षिण कन्नड़ जिले में 897, चिकबल्लापुर जिले में 772 और उत्तर कन्नड़ जिले में 682 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 55,793 रैपिड एंटीजन और 1,94,039 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 2,49,832 नए सैंपल जांचे।

राज्य में शुक्रवार को 2,08,046 लोगों का टीकाकरण हुआ। अब तक कुल 9,29,23,381 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में गुरुवार को भी 40 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे जबकि बेंगलूरु शहर में आठ सहित राज्य में कोविड से कुल 29 मरीजों की मौत हुई थी। 47,754 संक्रमितों में से 30,540 संक्रमित अकेले बेंगलूरु शहरी जिले में मिले थे। हालांकि, कोविड को मात देने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 22,143 लोग संक्रमण मुक्त हुए थे। राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी दर 18.48 फीसदी रही थी। 2,93,231 सक्रिय मामले थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो